Bu Blogda Ara

20 Kasım 2018 Salı

अब आरयू इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल 19 से 21 दिसंबर तक

{content:

रांची. रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल की तिथि बढ़ा दी गई है। अब यूथ फेस्टिवल का आयोजन 19 से 21 दिसंबर तक आयोजन किया जाएगा। पीआरओ डॉ. पीके झा ने यूथ फेस्टिवल स्थगित होने के पीछे मुख्य वजह छात्र संघ चुनाव काे बताया है।

राज्यपाल होंगे मुख्यमंत्री
इस फेस्टिवल के लिए बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। इसके आयोजन का दायित्व वीमेंस कॉलेज को दिया गया है। पहले आरयू इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल का आयोजन 13 से 15 दिसंबर तक किया जाना था। स्थगित होने के बाद विवि मुख्यालय में अधिकारियों के बीच चर्चा है कि चुनाव कराना निश्चित था। ऐसी स्थिति में यूथ फेस्ट का डेट निर्धारित करते समय आरयू प्रशासन को ध्यान रखा जाना चाहिए था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रांची यूनिवर्सिटी। (फाइल)
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2TuXjaw , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive