Bu Blogda Ara

1 Mart 2019 Cuma

नगर विकास के 13 पदाधिकारियों का स्थानांतरण, चार इंजीनियरों को सेवा वापस

{content:

रांची. नगर विकास विभाग ने 13 पदाधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है। वहीं विभिन्न कारणों से चार इंजीनियरों की सेवा उनके पैतृक विभाग को वापस कर दी गई है। नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। स्थानांतरित किए गए पदाधिकारियों को तत्काल नए स्थान पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। बुंडू नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी को नगरीय प्रशासन निदेशालय में सहायक निदेशक बनाया गया है। वहीं निदेशालय के सहायक निदेशक अजय कुमार साव को बुंडू नगर पंचायत का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

इनका हुआ स्थानांतरण

नाम कहां गए
शैलेश प्रियदर्शी सहायक निदेशक, नगरीय प्रशासन निदेशालय
अजय कुमार सवा कार्यपालक पदाधिकारी, बुंडू नगर पंचायत
राहुल जी आनंद जी कार्यपालक पदाधिकारी बासुकीनाथ नगर पंचायत
जगदीश प्रसाद यादव कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषद
अरुण कुमार कार्यपालक पदाधिकारी, गढ़वा नगर परिषद
राजीव कुमार मिश्रा कार्यपालक पदाधिकारी, गोड्डा नगर परिषद
अमित कुमार वंशीधर नगर नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार
गणेश राम कार्यपालक अभियंता, रांची नगर निगम
प्रमोद कुमार तकनीकी कोषांग, मुख्यालय
सलाही फिरोज कनीय अभियंता, चतरा नगर परिषद


इनकी सेवा वापस की गई

सुरेन्द्र प्रसाद, सहायक अभियंता सेवा पैतृक विभाग को वापस
गोवर्धन राम, सहायक अभियंता सेवा पैतृक विभाग को वापस
उदय शंकर सहाय, सहायक अभियंता सेवा पैतृक विभाग को वापस
रंजन कुमार सिन्हा, कार्यपालक अभियंता सेवा पैतृक विभाग को वापस



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi Transfer of 13 officers of the City Development Department
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2ElDM5U , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive