चतरा. शहर के बिंड मोहल्ला के पचमो टोला में सोमवार की शाम 30 वर्षीय भोला भारती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भोला भारती सोमवार की शाम नशे की हालत में घर पहुंचा। उसकी पत्नी ने उसे रोज-रोज शराब पीकर आने से मना किया। इस पर वह अपनी पत्नी से ही ऊलझ गया और उसकी जमकर पीटाई कर दी। परिवार व आसपास के लोग हो हल्ला सुनकर वहां जमा हुए और भोला को कोसने लगे।
ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी
पत्नी की पीटाई करने के बाद भोला को अपने किए पर ग्लानी महसूस हुई। उसने अपने घर के एक कमरे में बंद होकर अपने गमछा से ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2Q5gt4N , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder