Bu Blogda Ara

30 Ekim 2018 Salı

ईडी ने पूर्व मंत्री एनोस की पाकरटांड और कुबीटोली स्थित जमीन को किया अटैच

{content:

सिमडेगा. पूर्व मंत्री एनोस एक्का की संपत्तियों को अटैच करने में लगी ईडी के अधिकारियाें ने मंगलवार काे भी अपनी कार्रवाई जारी रखी। ईडी के अधिकारी एनोस के पैतृक गांव पाकरटांड ठेठईटांगर भी पहुंचे और यहां दो स्थानों पर मौजूद चार एकड़ 14 डिसमिल, शहरी क्षेत्र स्थित कुबीटोली में एक एकड़ जमीन को अटैच करते हुए वहां इससे संबंधित बोर्ड लगा दिया।

एनोस एक्का की पत्नी ने किया विरोध
इस बात की विधिवत सूचना स्थानीय प्रशासन को भी दी गई। संपत्ति जब्त किए जाने के दौरान एनोस एक्का की पत्नी सह जिला परिषद अध्यक्ष मेनोन एक्का ने यह कहते हुए ईडी अधिकारियों का विरोध किया कि कोर्ट ने उन्हें स्टे दे रखा है और उनकी संपत्ति अटैच नहीं की जा सकती। उन्होंने अधिकारियों से कानून का पालन करने की भी बात कही। एक दिन पूर्व ईडी ने जिले के कोलेबिरा प्रखंड स्थित नवाटोली में भी एक्का की संपत्ति अटैच की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व मंत्री एनोस एक्का।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2qlRQ8B , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive