रांची. झाविमो के केन्द्रीय प्रवक्ता योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा है कि चतरा के पत्रकार चंदन तिवारी की निर्मम हत्या ने फिर से यह साबित कर दिया कि पूरे प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। चंदन की हत्या लोकतंत्र की हत्या है। चतरा में इसके पूर्व एक और पत्रकार की हत्या हो चुकी है।
जान मारने की धमकी भी दी जा रही थी
उन्होंने कहा- प्रदेश की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधी जब चाहे, जहां चाहे, किसी की भी हत्या कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि चंदन को कतिपय लोगों द्वारा जान मारने की धमकी भी दी जा रही थी। चंदन द्वारा इसे लेकर थाने में सनहा भी दर्ज कराने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने अगर मामले को संजीदगी से लिया होता तो शायद आज यह दुखद घटना नहीं घटती।
परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा व एक नौकरी दे सरकार
योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा- पत्रकार चंदन की हत्या की हमारी पार्टी कड़ी निंदा करती है और पीड़ित परिवार के साथ हमारी पूरी संवेदना है। साथ ही राज्य सरकार से हम मांग करते हैं कि पत्रकार हत्याकांड का खुलासा अविलंब हो और हत्यारों की गिरफ्तारी तुरंत हो। वहीं, दिवंगत पत्रकार के परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा व एक नौकरी सरकार उपलब्ध कराएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2qjpCvf , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder