Bu Blogda Ara

30 Ekim 2018 Salı

रसोइया-संयोजिका को फोर्थ ग्रेड का दर्जा नहीं मिला तो करेंगे सामूहिक आत्मदाह

{content:

रांची. रसोइया, संयोजिका फोर्थ ग्रेड का दर्जा देने समेत अन्य डिमांड को लेकर 25 सितंबर से राजभवन के समीप धरना दे रहे हैं। मंगलवार को भी झारखंड रसोइया, संयोजिका अध्यक्ष संघ के बैनर तले घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम के तहत धरना जारी रहा।

लाठी चार्ज की निंदा
इनके डिमांड पर सरकार की ओर से अभी तक पहल नहीं की गई है। इससे आक्रोशित रसोइया संयोजिका सोमवार को रातू रोड जाम किया था। देर रात रसोइया संयोजिका पर पुलिस द्वारा जाम हटाने के लिए लाठी चार्ज किया गया था। इससे आक्रोशित रसोइया ने मंगलवार को बैठक की, जिसमें लाठी चार्ज की निंदा की गई।

लाठी चार्ज कर महिलाओं को अपमानित किया गया
झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने बताया कि चार दिन के अंदर डिमांड पर निर्णय नहीं लिया जाता है तो मुख्यमंत्री आवास के समक्ष महिलाएं सामूहिक आत्मदाह करेंगे। संघ की कोषाध्यक्ष अनिता देवी ने कहा कि साजिश के तहत लाठी चार्ज कर महिलाओं को अपमानित किया गया है।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रसोइया, संयोजिका 25 सितंबर से राजभवन के समीप धरना दे रहे हैं।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2QaqSwl , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive