Bu Blogda Ara

1 Ekim 2018 Pazartesi

तीन भाई युवती को घर से बार-बार अगवा कर करते थे दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

{content:

रांची.आजाद बस्ती के तीन सहोदर भाई पांच वर्षों से एक युवती को कई दफा घर से अगवा कर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म कर रहे थे। युवती द्वारा विरोध करने पर उसे और उसके परिवार पर बंदूक तान दिया जाता था। इसमें आरोपियों के पिता की भी सहमति होती थी। वह भी युवती के साथ कई बार मारपीट कर चुका है।

इस संबंध में सोमवार को पीड़िता ने लोअर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी तीनों भाइयों के नाम शाहबाज मलिक, रेहान मलिक और महफूज मलिक हैं। पीड़िता ने कहा है कि तीनों भाई उसके घर पहुंचकर बंदूक की नोंक पर उसे घर से जबरन अपने घर ले जाते थे, जहां तीनों उसके साथ दुष्कर्म करते थे।

तीनों युवकों का पिता मुनीश मलिक उसे मारपीट कर कमरे में भेजता था। वह जब भी थाने जाकर केस दर्ज कराना चाहती थी, बंदूक का भय दिखाते हुए हत्या की धमकी दी जाती थी। तंग आकर कई बार उसने आत्महत्या की भी कोशिश कर चुकी है। पुलिस आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस से बचने के लिए शादीशुदा एक भाई ने की पीड़िता से शादी :पीड़िता का आरोप है कि उसके बार-बार पुलिस के पास जाकर शिकायत करने की बात कहने पर आरोपी युवक अपनी हरकत से बाज नहीं आए। बल्कि पुलिस से बचने और उस पर ज्यादती करने के लिए एक नया तरीका निकाल लिया। छह माह पहले तीन भाइयों में से एक शाहबाज ने उसके साथ निकाह कर लिया।

शाहबाज पहले से ही शादीशुदा है। शादी करने के बाद इनका हौसला और भी बढ़ गया। जब चाहे रेहान और महफूज उसके पास आते और उसके साथ दुष्कर्म करते। विरोध करने पर हत्या की धमकी दी जाती।

पीड़िता संग पूरा परिवार थाने पहुंचा सूचना पर सिटी डीएसपी भी पहुंचे :प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पीड़िता के साथ-साथ उसका पूरा परिवार सोमवार को थाने पहुंचा। पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी डीएसपी भी लोअर बाजार थाना पहुंचे और पीड़िता की लिखित शिकायत पढ़ी और एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इस संबंध में लोअर बाजार थाना प्रभारी सुमन कुमार सिन्हा ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबोलिक इमेज
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2NUX4qd , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive