रांची.तुपुदाना सेंटर में सोमवार को रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा लिख रहे बिहार के चार फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया। सुबह 9 से 10:30 बजे के बीच आरपीएफ ने यह फर्जीवाड़ा पकड़ा और चारों को तुपुदाना थाने को सौंप दिया। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
ये चारों परीक्षार्थी दूसरे अभ्यर्थियों की जगह एग्जाम दे रहे थे। पुलिस के अनुसार, रजिस्ट्रेशन के बाद जब परीक्षा शुरू हुई तो स्क्रीन पर पहले की तस्वीर और वर्तमान तस्वीर का मिलान किया गया, जिसमें कुछ अंतर दिखा।
संदेह होने पर आरपीएफ अधिकारियों ने पूछताछ की तो पहले उन्होंने खुद ही सही अभ्यर्थी बताया। उसके बाद उनके पास का मूल प्रवेश पत्र और पूर्व में जमा किए गए मूल पहचान पत्र का मिलान किया गया, जिसमें फिर अंतर मिला। इसके बार आरपीएफ ने कड़ाई से चारों अभ्यर्थियों से पूछताछ की तो वे टूट गए।
उन्होंने कहा कि वे दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा लिखने आए हैं। शर्त के अनुसार, परीक्षा लिखने के बाद जब वे बाहर निकलते तो संबंधित अभ्यर्थी उन्हें पांच-पांच हजार रुपए देते। पुलिस के अनुसार, चारों फर्जी अभ्यर्थियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। इधर, आरआरबी, रांची के चेयरमैन ने कहा है कि जिन अभ्यर्थियों के लिए फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा लिखते पकड़े गए हैं, उन्हें रेलवे की किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
ये फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार :विकास कुमार की जगह फर्जी परीक्षार्थी सुजीत कुमार (22) परीक्षा दे रहा था। सुजीत मैरा बरेठ कटरीसराय, गया का रहनेवाला है। वहीं सुनील कुमार की जगह अमलेश कुमार (26) एग्जाम लिख रहा था। अमलेश मढ़ियापुर, प्रबलपुर का रहनेवाला है। तीसरा फर्जी परीक्षा पिंटू कुमार (23) नालंदा का रहनेवाला है। वह विमलेश कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था। चौथा फर्जी परीक्षार्थी राहुल कुमार (26) भी नालंदा का रहनेवाला है। वह धनंजय कुमार की जगह एग्जाम दे रहा था।
चिटिंग करते भी एक परीक्षार्थी पकड़ाया, निष्कासित हुआ :तुपुदाना सेंटर में परीक्षा की दूसरी पाली में चिटिंग करते एक परीक्षार्थी उपेंद्र यादव पकड़ा गया। वह हजारीबाग का रहने वाला है। उसके पास से कई चिटिंग के कई पुर्जे बरामद किए गए, जिससे वह नकल कर रहा था। आरपीएफ अधिकारियों ने इसे भी परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया।
सभी परीक्षा सेंटर को आदेश दिया गया है कि थोड़ा भी संदेह होने पर तुरंत गहन जांच करें और फर्जी और गड़बड़ी करने वाले परीक्षार्थियों को तुरंत पकड़ें। साथ ही पुलिस को सौंप दें। फर्जी परीक्षार्थी अपनी जिंदगी तो बर्बाद कर ही रहा है। जिसकी जगह एग्जाम दे रहा है, उसकी भी जिंदगी बर्बाद कर रहा है। ऐसे परीक्षार्थियों को भविष्य में रेलवे की किसी भी परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।-एमके यादव, चेयरमैन, आरआरबी रांची
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2OYaSMZ , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder