{content:
हेल्थ रिपोर्टर
रांची
कैंसर डायग्नोस करने के लिए जेनेरिक टेस्ट बनाया गया है। टेक कंपनी की मदद से बाजार में लॉन्च होने वाला यह कैंसर डायग्नोस के क्षेत्र में पहला यूनिवर्सल ब्लड टेस्ट होगा, जो कैंसर डिटैक्शन को और बेहतर बनाएगा। अभी ब्लड, यूरीन, बायोप्सी, एंडोस्कोपी, जेनेटिक टेस्ट, एक्स-रे, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड आदि डायग्नोस करने के अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए यूनाइटेड किंगडम स्थित ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने एक ही यूनिवर्सल टेस्ट बनाने पर फोकस किया। यह अन्य टेस्ट से अलग है, क्योंकि इसमें विशेष तरह के बॉयो मार्कर और म्युटेशन को नहीं ढूंढा जाता है। यह एक व्यक्ति के लिए जेनेरिक टेस्ट है, अल्ट्रा वायलेट किरणों से डीएनए के व्हाइट सेल्स में होने वाले डैमेज डायग्नोस करता है। जिन लोगों को कैंसर है, उनमें अल्ट्रा वायलेट किरणाें से ज्यादा नुकसान पहुंचता है। शोधकर्ता�ओं ने कैंसर के लिए एक सामान्य परीक्षण विकसित किया और इसे बाजार में लाने के लिए एक तकनीकी कंपनी के साथ साझेदारी की है। उनका मानना है कि यह परीक्षण कैंसर का पता लगाने के लिए पहला स्क्रीनिंग टूल हो सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2zeIeRe , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder