Bu Blogda Ara

30 Ekim 2018 Salı

साइड इफेक्ट‌्स से बचने के लिए इंसुलिन के बाद जरूर खाएं खाना

{content: हेल्थ रिपोर्टर रांची



डायबिटीज नियंत्रित करने के लिए दी जाने वाली इंसुलिन थेरेपी के साइड इफेक्ट्स होते हैं। ज्यादातर लोगों में यह धारणा है, लेकिन यह गलत है। एक्सपर्ट के मुताबिक, इंसुलिन एक तरह से प्राकृतिक चीज है। इसलिए साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। शुरुआत में कुछ पेशेंट्स को यह इंसुलिन लगाने से खुजली हो सकती है। नियमित इस्तेमाल करने और ब्रांड में बदलाव करने से खुजली स्वतः ही ठीक हो जाती है। नियमित इसे लगाए जाने से वजन बढ़ता है। वहीं, पैरों में सूजन आ सकती है। यदि ज्यादा डोज लेने के बाद खाना नहीं खाएंगे तो यह नुकसानदायक है। इससे शुगर का लेवल बढ़ने से हाइपोग्लेसमिया हो सकता है।

नेजल स्प्रे में भी मिलेगा इंसुलिन

इंजेक्शन के दर्द से बचाव के लिए नेजल स्प्रे पर क्लिनिकल ट्रायल शुरू हो चुका है। जल्द ही इसके बेहतर रिजल्ट आएंगे। यह एक तरह से इन्हेलर की तरह होगा, जिसे सूंघने से इंसुलिन बॉडी में पहुंचकर रिलीफ देगी। जिन पेशेंट्स का वजन ज्यादा है, उनके लिए जीएलपी वन एन लॉक ड्रग आ चुकी है। यह डायबिटीज नियंत्रित करने के साथ-साथ वजन कम करने में मददगार है। इसके अलावा एसजीएलटी-2 इनहीबिटर मेडिसिन देने से खून में मौजूद शुगर यूरीन के जरिए निकल जाती है। इससे वजन भी कम किया जा सकता है।

-डाॅ. संजय सिंह, रिम्स, रांची



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi - to avoid side effects definitely eat after insulin
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2SA5IZM , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive