रांची.राज्य सरकार ने सोमवार को 212 नक्सलियों पर इनाम की घोषणा की है। यह पहला अवसर है जब राज्य में पहली बार एक साथ 200 से ज्यादा नक्सलियों के खिलाफ इनाम की घोषणा की गई है। इन 212 नक्सलियों में से 80 से ज्यादा ऐसे नक्सली हैं जिन पर पहले ही इनाम घोषित था लेकिन दो साल की अवधि समाप्त होने से उन्हें फिर से इस सूची में शामिल किया गया।
पुलिस मुख्यालय द्वारा संबंधित नक्सलियों की सूची तैयार करने के बाद उसे मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा गया था। मुख्यमंत्री ने इसे अनुमोदित कर दिया। फिर गृह विभाग ने इसे जारी किया। खुफिया विभाग ने पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय के साथ ही राज्य सरकार को यह जानकारी दी थी कि राज्य में अभी करीब 600 सशस्त्र नक्सली सक्रिय हैं। इसी आधार पर यह सूची तैयार की गई है।
कैबिनेट ने राज्य में 400 की संख्या तक उग्रवादियों के खिलाफ इनाम घोषित करने की सीमा तय की है। राज्य में अभी करीब 250 नक्सलियों पर इनाम की घोषणा हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2NWNWBD , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder