रांची. लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए संत अन्ना हाई स्कूल पुरुलिया रोड से साइकिल रैली निकाली गई। जिला प्रशासन के स्वीप कोषांग की ओर से आयोजित इस रैली को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी राय महिमापत रे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्लास आठवीं, नवमी और दसवीं में पढ़ने वाली छात्राएं रैली में शामिल हुईं। रैली में शामिल छात्राएं स्कूल परिसर से निकलकर मोरहाबादी मैदान तक पहुंची। रैली में शामिल छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निश्चित रूप से मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य पूरा होगा। साइकिल रैली के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के लिए संदेश है कि वह 6 अप्रैल 2019 को मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मौके पर स्वीप कोषांग की सहयोगी पदाधिकारी श्वेता वेद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
120 छात्राएं रैली में हुई शामिल
जिला प्रशासन की ओर से आयोजित साइकिल रैली में 120 छात्राएं शामिल हुई। इनमें संत अन्ना स्कूल कि 80 छात्राएं और शिवनारायण स्कूल अपर बाजार कि 40 छात्राएं शामिल थी। शिव नारायण स्कूल की छात्राएं संत एनी स्कूल की छात्राओं से अल्बर्ट एक्का चौक पर मिली और रैली में शामिल हुई। साइकिल में वोटर जागरूकता से संबंधित नारे लिखे हुए थे। छोड़ो अपने सारे काम, पहले करने चलो मतदान। 'वोट हमारा है, अनमोल, कभी न लेंगे इसका मोल' जैसे स्लोगन लोगों को आकर्षित कर रहे थे।
ट्रैफिक जवान थे एक्टिव
साइकिल रैली को लेकर ट्रैफिक पुलिस के जवान भी एक्टिव रहे। पुरुलिया रोड में विभिन्न स्कूल होने के कारण सुबह से ही वाहनों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में साइकिल रैली स्कूल परिसर से लेकर मोरहाबादी मैदान तक रास्ता क्लियर रखा गया
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2G3p8Co , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder