रांची. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा पर माअाेवादियाें से हाेने का आराेप लगा है। शुक्रवार काे झारखंड हाईकोर्ट में उनके खिलाफ जमशेदपुर के दानियल दानिश ने याचिक दायर कराई। उन्होंने कहा कि गिलुवा का संबंध सीपीआई माओवादी के रामाकांत पांडेय से है। उन्होंने साक्ष्य के तौर पर रामाकांत पांडेय के साथ गिलुवा की दाे तस्वीरें भी काेर्ट काे उपलब्ध कराई है। उन्होंने हाईकोर्ट से इस मामले की एनआईए से जांच कराने का आग्रह किया है।
रामाकांत अभी जेल में है बंद
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि गिलुवा का लिंक माओवादी से है। रामाकांत अभी जेल में बंद है, उस पर अागे की कार्रवाई के लिए याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता भाजपा माइनोरिटी सेल के दानियल दानिश ने कहा है कि अल्पसंख्यक सेल के महामंत्री समीर शेख ने सीएम काे बताया है कि रामाकांत पांडेय, दीपक तिवारी, सूरज लाेहार, सुशील टांटी व अन्य की जांच इसलिए नहीं हुर्इ है कि इनलाेगाें का संपर्क लक्ष्मण गिलुवा से है।
एनआईए से रामाकांत के लिंक की जांच की मांग
याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से आग्रह किया है कि माओवादी रामाकांत, हबली हाेरो, राजू सांडिल्य, लुगरा देवगम, बमियान मांझी, काशीनाथ दिग्गी, संदीप, माेतीलाल साेर व संजय का लक्ष्मण गुलिवा से क्या संबंध है, इसकी भी जांच कराई जाए। साथ ही, एनआईए गिलुवा के मोबाइल की भी जांच करे कि उनका किन-किन से बात हाेती है। अाराेप लगाया है कि चाईबासा इंडस्ट्रियल एरिया के माइंस ऑनर से माओवादी लेवी भी वसूला करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2UhNUao , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder