रांची. कांग्रेस ने झारखंड में दाे सीटाें के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची साेमवार काे जारी की। खूंटी सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के खिलाफ ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के बड़े भाई कालीचरण मुंडा और धनबाद से भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह के खिलाफ पूर्व क्रिकेटर व भाजपा सांसद रहे कीर्ति अाजाद काे टिकट दिया है। अब कांग्रेस के हिस्से की 7 सीटों में से सिर्फ एक सीट हजारीबाग के लिए प्रत्याशी की घोषणा करना बाकी है। इस सीट से पार्टी के कई दावेदार हैं। नामों पर मंथन चल रहा है। इसलिए हजारीबाग से प्रत्याशी का खुलासा नहीं किया गया है। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने उम्मीदवारों के नाम संबंधी अधिसूचना जारी की।

उनकी जीत सुनिश्चित है: कालीचरण मुंडा
खूंटी से कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित है। यही कारण है कि पार्टी ने उन पर ही भरोसा जताया है। प्रतिद्वंद्वी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बारे में कहा कि सामने कोई भी प्रत्याशी हो, जीत उनकी ही होगी, क्योंकि क्षेत्र में उनकी काफी पकड़ है। कालीचरण सोमवार को भास्कर से बात कर रहे थे।
चुनावी गणित: इस बार चुनाव मैदान से बाहर हैं एनोस
कालीचरण मुंडा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर थे। उन्हें 147017 वोट मिले थे। एनोस एक्का 176937 वोट लाकर दूसरे स्थान पर थे। मतों का यह अंतर 29920 वोटों का था। जबकि कड़िया मुंडा 269185 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। कड़िया मुंडा को कालीचरण मुंडा से 122168 वोट ज्यादा मिले थे। इस बार एनोस चुनाव मैदान में नहीं हैं अौर खूंटी से कांग्रेस, जेवीएम अौर झामुमो के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में कालीचरण मैदान में हैं।
मैं पैराशूट प्रत्याशी नहीं: कीर्ति
धनबाद से भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए कीर्ति आजाद ने कहा है कि वह न तो बाहरी हैं और न पैराशूट उम्मीदवार। जिस सेल को केंद्र सरकार बेचना चाहती है, उस सेल की वे नौकरी कर चुके हैं। इसी सेल के कारण वे 11 सालों तक नियमित रूप से बोकारो आते थे। वह दैनिक भास्कर से बात कर रहे थे।
कौन कहां से है प्रत्याशी
| लोकसभा सीट | भाजपा | महागठबंधन |
| रांची | संजय सेठ | सुबोधकांत सहाय(कांग्रेस) |
| धनबाद | पीएन सिंह | कीर्ति आजाद (कांग्रेस) |
| खूंटी | अर्जुन मुंडा | कालीचरण मुंडा (कांग्रेस) |
| चतरा | सुनील कुमार सिंह | मनोज यादव(कांग्रेस) |
| हजारीबाग | जयंत सिन्हा | घोषणा बाकी (कांग्रेस) |
| लोहरदगा | सुदर्शन भगत | सुखदेव भगत (कांग्रेस) |
| कोडरमा | अन्नपूर्णा देवी | बाबूलाल मरांडी(जेवीएम) |
| गोड्डा | निशिकांत दूबे | प्रदीप यादव(जेवीएम) |
| दुमका | सुनील सोरेन | शिबू सोरेन (जेएमएम) |
| जमशेदपुर | विद्युतवरण महतो | चंपई सोरेन (जेएमएम) |
| राजमहल | हेमलाल मुर्मू | विजय हांसदा (जेएमएम) |
| गिरिडीह | चंद्रप्रकाश चौधरी (आजसू) | जगरनाथ महतो (जेएमएम) |
| सिंहभूम | लक्ष्मण गिलुआ | गीता कोड़ा (कांग्रेस) |
| पलामू | विष्णु दयाल राम | घूरन राम (राजद) |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2X0KKVJ , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder