पलामू. पलामू लोकसभा सीट से महागठबंधन के राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी घूरन राम आज अपना नामंकन करेंगे। राजद युवा के प्रदेश महासचिव शह पलामू जिला प्रभारी गौतम पटेल ने बताया कि छह अप्रैल को महागठबंधन के प्रत्याशी के नामांकन में बिहार विधानसभा के विपक्ष नेता सह राजद कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव उपस्थित रहेंगे एवं झारखंड प्रदेश के प्रधान महासचिव संजय कुमार सिंह यादव के अलावे कई अन्य महागठबंधन के नेता शामिल होंगे। उन्होंने युवाओं, कार्यकर्ता एवं अन्य लोगों से मेदिनीनगर के रोटरी स्कूल के बगल के गांधी मैदान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
भाजपा प्रत्याशी के नामांकन से पहले सभा का आयोजन
भाजपा प्रत्याशी वीडी (विष्णु दयाल) राम आज नामाकंन करेंगे। नामाकंन कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम रघुवर दास सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। नामाकंन कार्यक्रम से पूर्व शिवाजी मैदान में सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी शिव कुमार मिश्रा ने दी है। इसे लेकर सीएम रघुवर दास का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय हो गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2I1AjOa , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder