रांची.बिरसा मुुंडा एयरपाेर्ट का रनवे विमानाें के आवागमन को लेकर असुरक्षित हाे गया है। आए दिन रनवे पर कुत्ता आ-जा रहा है, लेकिन बिरसा मुंडा एयरपाेर्ट ऑथाेरिटी काे काेई र्फक नहीं पड़ रहा है। इसके लिए काम नहीं किया जा रहा है। साेमवार की शाम 6.15 बजे मुंबई से रांची आया गाे एयरवेज का विमान रनवे पर लैंड किया है। दूसरी ओर रनवे पर कुत्ता काे दाैड़ते हुए देखा गया। यह देखकर एयरपाेर्ट कर्मचारियाें की सांसें फूल गई।
यह कुत्ता उस समय देखा गया, जब सरहुल काे लेकर एयरपाेर्ट के पास सैकड़ाें लाेग गाने-बाजे के साथ पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी दाैरान बिना चहारदीवारी वाले एरिया से कुत्ता एयरपाेर्ट के रनवे पर पहुंच गया और दाैड़ने लगा। उसी समय गाे एयरवेज का विमान लैंडिंग किया। गनीमत थी कि विमान के आगे कुत्ता नहीं आया। रनवे पर कुत्ता काे देख एयरपाेर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों और कर्मचारियों की पसीने उतरने लगे। सीआईएसएफ जवान और एयरपाेर्ट के अंदर चारपहिया वाहन कुत्ते काे पकड़ने के लिए दाैड़ते रहे। कुत्ते ने एयरपाेर्ट के कर्मियाें काे खूब दाैड़ाया, लेकिन आधे घंटे के बाद कुत्ता पकड़ में आया। फैंसिंग किए एरिया से कुत्ता काे निकाला गया। इसके लिए तार काे काट कर कुत्ता काे बाहर किया गया, लेकिन सवाल उठ रहा है कि कुत्ता रनवे पर कैसे पहुंच रहा है।
सीआईएसएफ जवानाें ने काफी मशक्कत के बाद निकाला
दाे महीने पहले ही बिरसा मुंडा एयरपाेर्ट के रनवे पर दिन में ही कुत्ता आ गया था। सीआईएसएफ जवानाें काे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। अथॉरिटी की काफी फजीहत हुई थी, लेकिन उसके बाद भी सुधार की ओर काेई कदम नहीं उठाया गया। साेमवार की घटना से अथॉरिटी की लापरवाही की पाेल खुल गई। वहीं यात्रियाें की सुरक्षा पर भी सवाल उठ गया है।
एयरपाेर्ट के रनवे पर कुत्ता प्रवेश की जानकारी नहीं है
बिरसा मुंडा एयरपाेर्ट डायरेक्टरविनाेद शर्मा ने कहा किएयरपाेर्ट के रनवे पर कुत्ता प्रवेश की जानकारी नहीं है। पता कर रहे हैं। अगर प्रवेश किया हाेगा ताे सरहूल पर्व काे सैकड़ाें लाेग एयरपाेर्ट गेट के अंदर आते हैं। उसी दाैरान कुत्ता घुसा हाेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Uoiu2r , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder