Bu Blogda Ara

8 Nisan 2019 Pazartesi

बारिश के बीच भी कम नहीं हुआ उत्साह चान्हो में विधायक भी सरहुल गीतों पर झुमी

{content: भास्कर न्यूज | मांडर/चान्हो

चान्हो व मांडर प्रखण्ड मे प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छोटानागपुर की जनजातिय संस्कृति उस समय जीवंत हो उठी जब गांव गांव से पारंपारिक वेश-भूषा मे आदिवासी महिला व पुरूष नागपुरी गीतों पर नृत्य करते जुलूस की शक्ल मे चौक पहुंचे थे। चान्हो प्रखण्ड के बीजूपाड़ा मे रानीचाचों,टांगर,हुटार, ताला, करकट, दमदमा, बरहे, बेजांग, सुकुरहुट्‌टु आदि गांव से शोभायात्रा पहुंची थी। वहीं सोंस,चोरेया तथा मांडर,मिशन,झिंझरी आदि स्थानो मे भी जुलूस निकाला गया था।रूक-रूक के हो रही बारिश के बीच भी जुलूस मे शामिल लोगों का उत्साह कम नही हुआ।चान्हो के बीजूपाड़ा मे विधायक गंगोत्री कुजूर और अजजा के प्रदेश मीडिया प्रभारी भोगेन सोरेन भी जुलूस मे शामिल होकर उत्साह बढाया। वहीं मांडर मे जिपस सुनील उरांव शोभायात्रा मे शामिल हुए। बिजुपाडा मे आयोजित कार्यक्रम मे धर्मगुरू बंधन तिग्गा ने सरहुल पर्व का संदेश लोगों को दिया। वहां गांव-गांव से आए खोडहा को सम्मानित भी किया गया। मौके पर जिपस हेमलता उरांव, समाजसेवी मघी उरांव, बीडीओ संतोष कुमार, सीओ प्रवीण कुमार सिंह,मुखिया मोहन उरांव, मंगरू भगत, पंसस संतोष कुमार साहु, अशोक साहु, एनामुल हक, दीपक कुणाल, गन्दरू उरांव, प्रमुख भोला उरांव, अशोक गुप्ता, शिव उरांव, हरि उरांव, कामले किस्पोट्टा सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2GbvVtP , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive