Bu Blogda Ara

8 Nisan 2019 Pazartesi

पालकोट के जेना गांव में धारदार हथियार मारकर हत्या, शव खेत में फेंका

{content: पालकोट थाना क्षेत्र के तापकारा पंचायत अंतर्गत जेना गांव निवासी 40 वर्षीय सुधीर खाखा की अज्ञात अपराधियों ने सिर पर तेज धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने की नीयत से तोरपा नदी के किनारे अंथोनी एक्का के खेत में शव को फेंक दिया।

मृतक की प|ी अमृता खाखा ने बताया कि मेरा पति रविवार को पोंजेगा गांव का साप्ताहिक बाजार गए थे। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बताया कि किसी का लाश खेत में पड़ा है, तो मैं देखने पहुंचीं और शव को पहचाना। घटना स्थल पर थाना प्रभारी बिमल कुमार, एसआई घनश्याम गोप पुलिस बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मृतक की प|ी के बयान के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया। साथ ही पुलिस द्वारा हत्यारों की खोजबीन की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2P0JJtD , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive