{content:
गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जेरियागादी निवासी राजेंद्र ठाकुर का शव हरसिंग रायडीह में मिलने के साथ ही न सिर्फ इलाके में सनसनी फैल गई, बल्कि पूरे गांव के लोग आक्रोशित हो गए। परिजनों ने राजेंद्र की हत्या का आरोप उसी गांव के नाै युवकों पर लगाया है। कहा कि पिछले एक सप्ताह से उसे और उसके परिवार को जान मारने की धमकी आरोपी दे रहे थे। इधर सोमवार को हरसिंग रायडीह गांव के नाली में गिरा हुआ शव बरामद किया गया। साथ में उसकी साईकिल भी वहीं मिली। परिजनों का आरोप है कि हत्या कर शव को साईकिल सहित नाली मंे लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए डाल दिया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोग आरोपी को ढूंढने पहले उसके घर जा पहुंचे। हत्या का बदला लोग हत्या से ही लेने को अामादा थे। लेकिन संयोग था कि आरोपी वहां मौजूद नहीं था। इस क्रम में लोगों ने उसके परिजनों से मारपीट कर घर में तोड़फोड़ कर दी। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंची और उग्र ग्रामीणों काे शांत करते हुए शव को कब्जे में लेकर मुफ्फसिल थाना पहुंचा। लेकिन ग्रामीणों के हुजूम के साथ परिजन थाना भी पहुंच गए और वहां भी जमकर हंगामा किया।
लोगों का कहना था कि घटना की आशंका उन लोगों को पहले से थी, जिसकी सूचना पुलिस को भी दी जा चुकी थी। पुलिस यदि सजग होकर इसमें कार्रवाई की होती, तो राजेंद्र ठाकुर की जान नहीं जाती। विदित हो कि 7 अप्रैल को राजेंद्र घर से निकला था और उसे शाम तक लौटना था। लेकिन शाम में नहीं लौटने पर चिंता हुई और इधर-उधर ढूंढने निकले, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। इस बीच सोमवार सुबह हरसिंग रायडीह के लोगों के सूचना मिली कि शव नाले में गिरा पड़ा है। जब वहां लोग देखने पहुंचे, तो पता चला कि राजेंद्र ठाकुर की लाश है। इसके बाद धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुटने लगी और गम के बीच माहाैल आक्रोश में बदल गया। आरोपी के घर हंगामा करने के बाद थाना में भी बवाल काटा। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, तो वहां भी जमकर हंगामा किया।
परिजनों ने गांव के ही युवकों पर लगाया आरोप कहा- परिवार को जान मारने की धमकी दे रहे थे आरोपी
थाने में हंगामा करते ग्रामीणों को समझाती पुलिस।
भास्कर न्यूज | गिरिडीह

होली के समय से ही चल रहा था विवाद
बताया जाता है कि पड़ोस के यादव परिवार से होली के समय से ही विवाद चल रहा था। विवाद का मुख्य कारण प्रेम-प्रसंग सामने आया है। कुछ दिन पूर्व एक युवक इस गांव से एक युवती को लेकर फरार हुआ था। लड़की के परिजनों का आरोप था कि राजेंद्र ने ही प्रेमी जोड़े को पहले संरक्षण दिया, फिर भगाने में मदद की। इस बात को लेकर उससे कई बार तू-तू-मैं-मैं और हाथापाई हो चुकी थी। यहां तक कि राजेंद्र की मां और उसके भाई को धमकी भी दी जा रही थी। कहा कि मामला दो प्रेमी युगलों के बीच प्रेम प्रसंग से शुरू हुआ, जो कि उनके गोतिया का लड़का एवं बगल में ही रहने वाली युवती के साथ था। दोनों प्रेमी युगल होली के दिन घर से भाग गए। कहा कि लड़की पक्ष की ओर से थाने में एफआईआर भी दर्ज करायी जा चुकी है और उस घटना को लेकर कई दफा दोनों परिवारों के बीच झगड़ा भी हो चुका है।
परिजनों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
मृतक की माता शांति देवी ने झरियागादी निवासी तितु यादव उर्फ रोहन यादव, गेंदाे यादव, पांडे यादव उर्फ सोनू यादव, कमल यादव, गुड्डू यादव, गुलाब यादव, सुरेश यादव, पांडे यादव उर्फ मुकेश यादव, चिकू यादव और रतन यादव पर अपने बेटे राजेंद्र ठाकुर की हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में शांति ने थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है। मृतक की माता शांति देवी ने बताया कि हर रोज उनका बेटा हरसिंग रायडीह काम करने जाया करता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2uVXNeW , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder