Bu Blogda Ara

5 Nisan 2019 Cuma

टिकट से वंचित भाजपा के दोनों सांसदों के तेवर अब भी कड़े

{content:

गिरिडीह/रांची.टिकट से वंचित रांची के सांसद रामटहल चौधरी का तेवर अब भी नरम नहीं पड़ा है। चौधरी ने शुक्रवार को पार्टी के खिलाफ फिर कहा कि केवल दलालों को टिकट देने के लिए 75 साल का बखेड़ा खड़ा किया गया है। अपने-अपने लोगों को भरने का खेल चल रहा है। रांची से दिल्ली तक के नेता इसमें शामिल हैं। गणेश परिक्रमा करनेवालों को टिकट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल को वे इन बातों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दैनिक भास्कर से चौधरी ने कहा कि हमलोग अटल-आडवाणी के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। आजकल ये लोग अपना कानून चला रहे हैं। एक बार कह दिया है कि चुनाव लड़ेंगे, तो चुनाव में अवश्य खड़ा होंगे। अब इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है।

बाहरी को घर में घुसा रहे, घरवालों को भगा रहे हैं
चौधरी ने कहा कि भाजपा की बदली संस्कृति में बाहरवाले को घर में घुसाया जा रहा व घरवालों को भगाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष कह रहे हैं कि पार्टी के आंतरिक सर्वे में मेरा रिपोर्ट कार्ड अच्छा मिला और जीतने की संभावना भी प्रबल थी, फिर भी टिकट काट दिया गया।

आस बाकी, नहीं करेंगे आजसू का प्रचार : रवींद्र
गिरिडीह के सांसद रवींद्र पांडेय ने कहा कि ऐसा नहीं है कि आजसू को टिकट मिलने के बाद मैं टिकट की उम्मीद छोड़ चुका हूं। टिकट के लिए प्रयास व इंतजार दोनों जारी है। पार्टी से नाराजगी जरूर है, लेकिन पार्टी में ही हैं। नामांकन के अंतिम दिन तक टिकट का इंतजार करेंगे, पर आजसू प्रत्याशी का प्रचार नहीं करेंगे। सांसद शुक्रवार को पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद से उनके आवास पर कुछ कार्यकर्ताओं संग मिलने गए थे। वैसे यह भेंट निजी थी, लेकिन चर्चा रघुवर सरकार व पार्टी की नीति-सिद्धांतों पर ही हुई। गिरिडीह सेे टिकट के बारे में तो पत्रकारों के सामने नेताद्वय ने बात नहीं की, पर चतरा व रांची का टिकट अबतक फाइनल नहीं होने को विचित्र स्थिति बताया।

आजसू ने किसी भी बैठक में बुलाया ही नहीं
सांसद रवींद्र पांडेय ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आजसू की किसी भी बैठक में उन्हें नहीं बुलाया गया है, इसलिए वे आजसू के चुनाव प्रचार में भी नहीं जाएंगे। जिन लोगों ने वोट का ठेका ले रखा है, वे वोट दिलाएंगे। मैं न तो वोट दिलाने का ठेका लिया हूं और न दिलाऊंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रवींद्र पांडेय। (फाइल फोटो)
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2UzGMpe , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive