Bu Blogda Ara

6 Nisan 2019 Cumartesi

आड्रे हाउस में मॉडल्स की ग्रुमिंग क्लासेज, आज मेगा फिनाले

{content: नरगिस हाउस डिजाइन के बैनर तले शनिवार शाम आड्रे हाउस में फैशन शो हुआ। शनिवार को मॉडलों की ग्रुमिंग क्लासेज हुई। रविवार को ग्रांड फिनाले होगा, जिसमें इंटरनेशनल डिजाइनर्स भी शिरकत करेंगे। इसमें श्रीलंका के भानु फर्नांडो, बांग्लादेश से महफूज टुटू और भुवनेश्वर से नेशनल डिजाइनर नील माधव साहू हैं। झारखंड की फैशन आर्टिस्ट डे जी सिन्हा इस दौरान अपने डिजाइंस को मॉडल्स की जरिये शोकेस करेंगी। फैशन शो के शो स्टॉपर एमटीवी स्प्लिट्सविला फेम और एक्टर चेतन तेतरवे होंगे। ऑर्गेनाइजर इमरान नरगिस अहमद ने बताया कि फैशन शो में 25 डिजाइनर्स भाग ले रहे है। वहीं, डे जी सिन्हा की डिजाइंस में हैंड पेंटिंग देखने को मिलेगी। रांची वेंचर फैशन इंस्टीट्यूट के बच्चों के जरिए झारखंड का ट्राइबल आर्ट दिखाया जाएगा। धनबाद के राममनोहर के डिजाइंस में इंडो वेस्टर्न, जयपुर के कृष्णा यादव के डिजाइंस में जयपुरी कल्चर देखने को मिलेगी। दिल्ली के अपूर्व सिन्हा के डिजाइंस में लेदर दिखेगा। दिल्ली के ही प्रभास कश्यप लेदर कॉस्टयूम अपने डिजाइंस में शामिल करेंगे और असम के रूपम घोष असमी ट्रेडिशन को अपने डिजाइंस मंे शामिल करेंगे। फिनाले के समय डिजाइनर्स को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि साहित्यकार महुआ माजी, सोशल वर्कर नूपुर बट, लक्ष्म की पूनम आनंद और क्लासिकल डांसर विपुल नायक मौजूद रहेंगे। रांची के वसीम और प्रतिमा एक्का, अबीर सैयद और धनबाद के तबरेज आलम ने फैशन शो को कोरियोग्राफ किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2KfhetL , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive