Bu Blogda Ara

6 Nisan 2019 Cumartesi

स्कोप संस्थान के स्टूडेंट्स की यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता

{content: रांची| यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2019 के रिजल्ट आ चुके हैं। इसमें स्कोप आईएएस संस्थान, धनबाद केंद्र के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है। स्कोप आईएएस संस्थान के डायरेक्टर दिनेश वर्मा ने बताया कि धनबाद ब्रांच के छात्र जय शिवानी को 81 वीं रैंक, अमित कुमार को 91 वीं रैंक, सागर जैन को 160 वीं रैंक तथा चंद्रशेखर मीणा को 655 वी रैंक प्राप्त हुई है। जय ने वर्ष 2017 में आईआईटी आईएसएम धनबाद से बीटेक किया है व अमित ने वर्ष 2016 में एमएससी किया है। दोनों स्कोप आईएएस संस्थान से यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने दूसरे प्रयास में ही टॉप रैंक के साथ सफलता अर्जित की है। वहीं सागर जैन ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक और चंद्रशेखर मीणा ने बीटेक पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की है। इस अवसर पर स्कोप आईएएस संस्थान के डायरेक्टर ने सभी सफल स्टूडेंट्स को बधाई दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2UCj8Zc , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive