रांची. प्रकृति पर्व सरहुल की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 8 अप्रैल सोमवार को सरहुल की मुख्य पूजा हातमा सहित रांची के सभी सरना स्थलों में पारंपरिक तरीके से सुबह होगी। इसको लेकर सभी सरना स्थल की साफ-सफाई एवं सजावट कर ली गई है। पूजा के बाद रांची के विभिन्न क्षेत्रों से शोभा यात्रा एवं झांकियां निकाली जाएंगी, जो मेन रोड होते हुए मुख्य मुख्य सरना स्थल सिरम टोली जाकर संपन्न होगी।
इसे लेकर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया एवं रूट तय किया। इससे पूर्व सरहुल के पूर्व संध्या पर मुख्य पूजा स्थल हातमा में मुख्य पाहन जगलाल ने घड़े में जल भरायी की रस्म अदा की। 8 अप्रैल को पूजा के दौरान घड़े के पानी को देख कर आदिवासी परंपरा के अनुसार इस वर्ष बारिश की भविष्यवाणी की जाएगी। पूजा के लिए सरना धर्म बहनें एवं महिलाओं ने उपवास रखा है।
शोभायात्रा के दौरान विभिन्न समितियों द्वारा झांकियां निकाली जाएगी। इसमें हरमू सरना समिति, अरगोड़ा सरना समिति, पीपर टोली सरना समिति, सरना आदिवासी लोहरा समाज, मधुकम सरना समिति, डिबडीह सरना समिति, लोवाडीह सरना समिति आदि। झांकियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश 5001, 3001, 2501 रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा। आकर्षक जुलूस को भी सम्मानित किया जाएगा।
- जोरार नामकुम लोवाडीह से आने वाली जुलूस कांटा टोली, जेवियर कॉलेज, सर्जना चौक, मेन रोड, सुजाता चौक से सिरम टोली तक।
- कोकर, लालपुर चौक् से निकलने वाली अलबर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक, मेन रोड, सुजाता चौक होते हुए सिरम टोली तक।
- बोड़ेया, टैगोर हिल, चिरौंदी, करम टोली चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक, सुजाता चौक से सिरम टोली तक।
- बरियातू रोड, करम टोली, जेल चौक से निकनली वाली जुलूस अलबर्ट एक्का चौक, सुजाता चौक होते हुए सिरम टोली तक।
- सरईटांड मोरहाबादी से निकलने वाली कहचरी चौक, शहीद चौक एवं मेन रोड होते हुए सिरम टोली तक।
- हातमा सरना स्थल से निकलने वाली मेन रोड होते हुए सिरम टोली तक।
- इसी तरह शहर के अन्य क्षेत्रों से निकलने वाली जुलूस अपने-अपने एरिया होते हुए मेन रोड पहुचंगे और सिरम टोली तक जाएंगे।
- समिति ने इसके साथ ही हर एरिया के लिए प्रभारी भी नियुक्त किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Ke6MT7 , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder