रांची. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोकसभा चुनाव की राह में आनेवाली हर बाधा को चुनौती के रूप में लेने का आह्वान किया है। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में लोकसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष और विधानसभा संयोजकों की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। सहयोगी दलों के साथ जिला स्तर तक समन्वय बनाकर काम करने की रणनीति पर चर्चा हुई।
बूथ संरचना को चाक-चौबंद करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा संयोजक और लोकसभा प्रभारी बैठ कर बूथ संरचना को चाक-चौबंद करें। एक-एक मतदाताओं के साथ सीधा संबंध बनाना है। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को मतदाता तक पहुंचाने के लिए विशेष योजना बनाकर काम करें। सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान और राष्ट्रवाद की विचारधारा ने आम जनमानस को प्रभावित किया है। सीमा पार आतंकवाद का मामला हो या देश के अंदर नक्सलियों की चुनौती, सरकार ने देश विरोधी तत्वों के साथ शक्ति से निपटने का फैसला कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत इन मुद्दों पर चुप नहीं बैठ सकता।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री ने किया
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत, सबका साथ-सबका विकास नारे को भाजपा ने न सिर्फ अंगीकार किया बल्कि उसे धरातल पर उतारा है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने किया। बैठक में प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, बिरंची नारायण, अशोक भगत, समीर उरांव, बालमुकुंद सहाय, शेखर अग्रवाल, विनय लाल, केदार हाजरा, मनोज सिंह, हरि प्रकाश लाटा, रोहित लाल सिंह, भरत यादव, मनोज मिश्रा, दिनेश कुमार, चंद्रशेखर सिंह, अशोक शर्मा, राजमोहन राम, राकेश प्रसाद, उदय सिंहदेव आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2OVX5aL , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder