{content: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने साइबर सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन तैयार की है। हाल ही में एनसीईआरटी ने यह दिशा-निर्देश देश के सभी सीबीएसई, निजी और सरकारी स्कूलों में भेजे हैं। इसके मुताबिक, साइबर सुरक्षा की समझ स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और छात्रों काे हाेनी ही चाहिए। साथ ही कानूनी पहलुओं के बारे में भी उनकाे पता हाेना चाहिए, ताकि साइबर अपराधाें से बचा जा सके।
एनसीईआरटी ने तीन भागों में साइबर सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एक हिस्सा छात्रों के लिए, दूसरा शिक्षकों के लिए और तीसरा स्कूल प्रबंधन के लिए है, ताकि वे बच्चों को एक ऐसा डिजिटली सुरक्षित माहौल दे सकें, जिसमें वे सायबर अपराधों को लेकर सतर्क भी रहें और सुरक्षित भी। इसे मप्र बोर्ड व सीबीएसई दोनों ही तरह के स्कूली पाठ्यक्रमों में भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा स्कूलों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वे समय-समय पर इस विषय पर सेमिनार आयोजित कराएं।
कोई वेबसाइट या इंटरनेट लिंक अवैध है, तो उसे स्पैम मार्क करें।
कुछ भी डाउनलोड करते समय कॉपीराइट का पालन करें।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कोई परेशान करंे, तो तुरंत इसकी शिकायत शिक्षक और माता-पिता करें।
एक मजबूत और यूनिक पासवर्ड बनाएं, इसमें स्मॉल लेटर्स के साथ कैपिटल लेटर, नंबर्स और स्पेशल कैरेक्टर्स भी हों।
ब्राउजर, ऑपरेटिंग सिस्टम, एंटीवायरस हमेशा अप-टू- डेट रखें।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेंटिंग सिक्योर्ड रखें, ऐसी कि आपके प्रोफाइल और फोटो को आपके मित्र ही देख सकें।
साेशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करने से पहले सोचें कि यह आपके लिए नुकसानदायक तो नहीं बन जाएगा।
बच्चों को बताया गया क्या करें, क्या न करें
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Uorzs3 , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder