{content: रांची | सिख समाज द्वारा खालसा साजना दिवस बैसाखी 14 अप्रैल को एमजी रोड गुरुद्वारा और गुरु नानक स्कूल में मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में सोमवार को श्री गुरु सिंह सभा रांची द्वारा गुरुद्वारा में अमृतसंचार कराया गया। अमृतसंचार करवाने के लिए जमशेदपुर से भाई रविंदर सिंह, भाई प्रितपाल सिंह, भाई जरनैल सिंह, भाई गुरदीप सिंह, भाई जसबीर सिंह, भाई सुखदेव सिंह और भाई रविंदरपाल सिंह का जत्था रांची पहुंचा। रांची के 16 महिलाओं और पुरुषों ने अमृतपान किया। इनमें रांची से इंदरजीत सिंह, नवजीत सिंह, परमजीत सिंह, परमजीत कौर, राज कौर, रंजीत कौर, प्रभजीत कौर, गुरजिंदर सिंह, हर्षमीत कौर, हरनेक सिंह, रबजोत कौर, रीमा कौर, गुमला के प्रीतम सिंह और रामगढ़ के कुलदीप सिंह, जसविंदर कौर व बलबीर सिंह ने अमृतपान किया। श्री गुरु सिंह सभा द्वारा संगत के लिए लंगर और शर्बत का प्रबंध किया गया। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरमीत सिंह, महासचिव गगनदीप सिंह सेठी, श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरमीत सिंह, महासचिव गगनदीप सिंह सेठी के अलावा रंजीत सिंह, गुरजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, मनदीप सिंह, मलकियत सिंह, प्रोफेसर हरमिंदरबीर सिंह, हरमीत सिंह टिंकू मौजूद थे। महासचिव ने अमृतपान करने वालों को बधाई दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2UpECJL , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder