Bu Blogda Ara

8 Nisan 2019 Pazartesi

आदित्यपुर : मां दूसरी शादी कर गई बिहार, बेटे ने कर ली खुदकुशी

{content: आदित्यपुर थाना अंतर्गत त्रिपुरारी कॉलोनी में अवधेश सिंह के किराए के मकान में रहने वाला मनीष सोनी (22 वर्ष) अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। अवधेश सिंह के मकान में अन्य किराएदार ने जब काफी देर तक मनीष के कमरे का दरवाजा बंद देखा तो उसे आवाज दी। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर पड़ोसी ने वेंटिलेटर से अंदर झांका तो मनीष को फंदे से लटका पाया। इसके बाद पड़ोसी ने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर मनीष को फंदे से उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मनीष की मौत की खबर पाकर उसके दोस्त और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय वार्ड पार्षद डॉ नथुनी सिंह ने बताया- अवधेश सिंह के मकान में मनीष अपनी मां के साथ करीब एक साल से किराए पर रहता था। मनीष की मां तलाकशुदा थी। एक सप्ताह पूर्व वह एक व्यक्ति से शादी कर बिहार चली गई। मनीष को भी उसकी मां साथ ले जाना चाहती थी, लेकिन वह (मनीष) अपनी मां के इस कदम से सहमत नहीं था। मां के इस कदम से मनीष डिप्रेशन में रहने लगा था। दो दिन पूर्व उसने पार्षद (नथुनी सिंह) से नौकरी दिलाने की मांग भी की थी।

मनीष साेनी

सुसाइड के बाद पहुंची पुलिस दरवाजा ताेड़ती।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tamar News - adityapur mother married second wife son did self suicide
Tamar News - adityapur mother married second wife son did self suicide
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2P0TzvJ , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive