{content:
भास्कर न्यूज | कजरा (लखीसराय)
तीन दिन से लापता पुत्र की तलाश के लिए परिजन पुलिस अधिकारियों के पास फरियाद लगाते रहे लेकिन अंत में 72 घंटे बाद सोमवार को केशोपुर से 50 मीटर की दूरी पर कुएं में उसका शव मिला। पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी राजेश्वर कुमार एवं सूर्यगढ़ा प्रखंड के पूर्व प्रमुख पारसनाथ मंडल का भांजा 19 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार शुक्रवार की रात आठ बजे दोस्त की बर्थ डे पार्टी में गया था। उसके बाद से लापता था। मृतक रौशन का दाहिना हाथ टूटा हुआ था और चेहरे पर पिटाई के कई दाग थे। देखने से पता चल रहा था कि पहले उसे बेरहमी से पीटा गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। शव को ठिकाने लगाने के लिए कुएं में फेंक दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि मदनपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह के घर से खून से सनी लाठी मिली है। रौशन और जितेंद्र की पुत्री एक साथ पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान ही दोनों में प्रेम हो गया। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को होने के बाद रौशन को बुलाकर उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार रौशन का जितेंद्र की पुत्री से घटना के दिन अंतिम बार फोन पर रात 11 बजकर 03 मिनट पर बात हुई थी। इसका खुलासा पटना से आई टेक्नीकल टीम ने किया। पुलिस ने तत्काल जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत पीरी बाजार थाना में की। मामले को गंभीरता से नहीं लेने से यह घटना हुई। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे तथा पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया।
आरोपी गिरफ्तार, घर से खून से सनी लाठी मिली, युवक के साथ पढ़ती थी बेटी
घर में कोहराम, जमालपुर रेल कारखाना में कार्यरत हैं पिता
रौशन का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता राजेश्वर कुमार जमालपुर रेलवे कारखाना में कार्यरत हैं। बच्चों को पढ़ाने-लिखाने के लिए कजरा में किराए के मकान में रहते थे। बहन मुस्कान व मां सेनू देवी शव से लिपट कर दहाड़ मारकर रो रही थी। रौशन तीन भाई में सबसे छोटा था। उससे छोटी बहन मुस्कान पुलिस पदाधिकारियों से लिपट कर दोषी को कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगा रही थी।
सहरसा में जमीन के विवाद में 21 साल के मजदूर की गोली मार कर हत्या, उग्र ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध
भास्कर न्यूज | पंचगछिया (सहरसा)
जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी 21 वर्षीय युवक रामू यादव की जमीन विवाद में रविवार की देर रात बिशनपुर-सरवरिया सड़क पर अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को चमगोरी चौर के निकट अवस्थित बनहा पुल के किनारे अंजाम दिया गया। हत्या की खबर जब साेमवार की सुबह गांव वालों को लगी तो उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। लोगों का आक्रोश इसको लेकर था कि पुलिस नामजद हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर सकी वहीं पुलिस शुरू में गोली मारने की बात से कतराती रही। लाश को पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को जब सहरसा लाया गया तो डाॅक्टर ने पोस्टमार्टम से पहले एक्सरे कराया जिसमें कनपटी में गोली मारने की घटना की पुष्टि हुई। युवक गांव में ही मजदूरी करता था। जहां हत्या हुई पुल के नीचे शराब के पाउच पाए गए। घटना को अंजाम देने से पहले हत्यारों ने शराब पी और घात लगाकर रामू पर हमला किया। पिता की मानें तो 20 वर्ष पहले उन्होंने गांव में ही 2 कट्ठा जमीन खरीदी थी। उस पर घर बनाकर रह रहे थे। पड़ोसी पूर्व मुखिया प्रत्याशी दिनेश यादव से उनका जमीन विवाद चल रहा था। वे उनकी जमीन में अपनी जमीन होने की बात कर रहे थे।
ग्रामीणों ने पुलिस के विरुद्ध की नारेबाजी, घूस लेने का अारोप
रौशन का शव मिलने से उग्र ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटनास्थल पर उपस्थित सैकड़ों महिला-पुरुष द्वारा पुलिस पर हत्यारों से रिश्वत लेने की बात भी कही जा रही थी। परिजन डीआईजी मनु महाराज को बुलाने की मांग पर अड़े थे। मृतक के भाई राहुल ने एएसपी मनीष कुमार, एसडीओ मुरलीधर प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारियों से हत्या में संलिप्त लोगों को कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2uWunxo , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder