Bu Blogda Ara

7 Nisan 2019 Pazar

झामुमो जैसी शोषक पार्टी से संथाल को मुक्त करना है...

{content: रांची/देवघर| मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि संथाल की धरती ने झारखंड को तीन-तीन मुख्यमंत्री दिए, लेकिन इन्होंने संथाल के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। संथाल जहां था वहीं रह गया। वर्तमान सरकार ने यहां के विकास पर ध्यान केंद्रित किया, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। वे रविवार को देवघर में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झामुमो ने जनजाति समाज का सिर्फ शोषण किया। अपनी अर्थ पेटी भरने का काम किया। कांग्रेस भी 60 साल तक कुछ नहीं की।

सीएनटी-एसपीटी का हेमंत ने किया उल्लंघन

सीएम ने कहा कि मैंने सीएनटी और एसपीटी एक्ट का उल्लंघन अगर किया हो तो कोई मुझे सबूत दे। जबकि झामुमो के हेमंत सोरेन ने इस का खुलकर उल्लंघन किया।

बाधाओं को चुनौती बनाएं: वहीं, सीएम ने चुनाव की राह में आनेवाली हर बाधा को चुनौती के रूप में लेने का आह्वान किया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में वह लोकसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष व विस संयोजकों की बैठक में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2uQQXY7 , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive