Bu Blogda Ara

7 Nisan 2019 Pazar

महागठबंधन काे अपनों का समर्थन एनडीए काे चाहिए अपनाें पर जीत

{content: पलामू संसदीय क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें चार पर भाजपा के विधायक, एक पर बसपा अाैर एक पर क्षेत्रीय दल नाैजवान संघर्ष माेर्चा के विधायक हैं। इस लिहाज से एनडीए काफी मजबूत नजर अा रहा है, लेकिन भाजपा प्रत्याशी का अपने ही विधायकाें से सामंजस्य की कमी एनडीए काे कमजाेर कर रहा है। यहां एनडीए को जीतने के लिए अपने विधायकाें का मतभेद हर हाल में खत्म करना हाेगा। वहीं, महागठबंधन के उम्मीदवार काे मदद करने को उनका विधायक नहीं है। एेसे में उसे समर्थन जुटाने की चुनाैती है। विपक्षी एकता के नाम पर बसपा विधायक मदद कर सकते थे, पर बसपा से भी एक उम्मीदवार मैदान में है, इसलिए उनका समर्थन नहीं मिल सकता।

भाजपा के 4 विधायकों में से 3 का प्रत्याशी से समन्वय कम

चक्रव्यूह में बीडी राम

पलामू के सांसद वीडी राम हैं अाैर भाजपा ने फिर उन्हें उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के चार विधायकाें में से तीन विधायकाें के साथ उनके संबंध बेहतर नहीं बताए जा रहे। इन तीन विधायकाें ने उनका विराेध जताते हुए पार्टी काे पत्र भी लिखा था। मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने ताे एक दिन पूर्व ही खुलेअाम कह दिया कि भाजपा प्रत्याशी से लाेग खुश नहीं हैं, पर माेदी के लिए वाेट करें। यही हाल दोनों विधायकों का है।

पलामू का वर्तमान हाल

पलामू में डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा व भवनाथपुर विस क्षेत्र हैं। इनमें डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, गढ़वा में भाजपा का कब्जा है। हुसैनाबाद में बसपा, भवनाथपुर में नाैजवान संघर्ष माेर्चा का।

महागठबंधन यूं आगे

महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में सकारात्मक बात यह है कि भाजपा के एक विधायक के उनके पक्ष में काम करने की पूरी संभावना है। यह समर्थन प्रत्यक्ष या परोक्ष हाे सकता है। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी से बेहतर तालमेल न हाेने से भाजपा के दाे विधायकाें का समर्थन राजद काे भले ही न मिले, पर अगर वे भाजपा के उम्मीदवार के प्रति उदासीन रहे ताे इसका लाभ महागठबंधन प्रत्याशी काे मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2OWgjNs , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive