Bu Blogda Ara

7 Nisan 2019 Pazar

भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं और हमेशा रहूंगा: रवींद्र राय

{content: कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय ने रविवार की शाम सरिया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सीटिंग सांसद और निर्दोष होते हुए टिकट काटकर दूसरे को दे देना दु:खद है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता पहले भी थे, अब भी हैं और आगे भी रहेंगे और भविष्य में पार्टी जो भी उत्तरदायित्व सौंपेगी, उसका निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करेंगे। 5 वर्ष सेवा की कोशिश की। इस बार जिन्हें मुझसे अधिक योग्य, सक्षम, समर्पित, निष्ठावान समझ कर पार्टी ने मौका दिया है, उन्हें मेरी ओर से बधाई और नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। डॉ. राय ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर पूर्ण विश्वास है। उनका अगला कदम क्या होगा, इस सवाल पर उन्होंने नो कमेंट कहकर बातचीत खत्म कर दी।

बगावती तस्वीर बदली

इधर, ढुल्लू महतो बोले

चंद्रप्रकाश करेंगे सर्वांगीण विकास

रांची |राज्य के जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री व गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के पक्ष में रविवार काे नवागढ़ में भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने जनसंपर्क अभियान किया। ढुल्लू महतो ने लोगों से कहा कि आज देश को जहां मजबूत नेतृत्व की जरूरत है वहीं गिरिडीह संसदीय क्षेत्र को विकास पुरुष की जरूरत है। इस लिहाज से नरेंद्र मोदी देश को मजबूत नेतृत्व दे सकते हैं और चंद्रप्रकाश चौधरी गिरिडीह को विकास के मामले में अव्वल बना सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपनी समझबूझ का उपयोग करने और महगठबंधन से बचने की अपील की। इस क्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रौशन लाल चौधरी ने भी लोगों को संबोधित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2OVigK4 , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive