Bu Blogda Ara

8 Nisan 2019 Pazartesi

शरमा रहीं बोड़ेया की महिलाअों-युवतियों को स्टूडेंट्स ने समझाया पीरियड अभिशाप नहीं, हेल्थ को इग्नोर न करें, सेनेटरी पैड यूज करें

{content: सोसाइटी पीरियड के लिए बड़ी क्लोज माइंडेड है, अगर ये वरदान है तो इतने अभिशाप क्यों, अगर यह वरदान है तो हर लड़की का अभिमान है...जैसे पुकार के साथ टीम तारिनी ने रांची के बोड़या में नुक्कड़ नाटक किया। यह देख वहां मौजूद कई लोग भावुक हो गए। यह नुक्कड़ नाटक संत जेवियर्स कॉलेज के रोट्रेक्ट क्लब की ओर से बोड़ेया के लोगों के बीच किया गया। इस इवेंट का नाम रखा गया था स्वरा। रोट्रेक्ट के सदस्यों ने बताया कि पीरियड (मासिक धर्म) के प्रति अाज भी लोगों के मन में कई भ्रांतियां है। रोट्रेक्ट क्लब के स्टूडेंट्स ने गांव में घर-घर जाकर लोगों को इकट्ठा करना शुरू किया। कई महिलाएं शर्म के कारण बाहर निकलने के लिए कतराईं। वे पीरियड के विषय में बात नहीं करना चाहती थीं, तब उन्हें समझाया गया। फिर सभी लोगों को मेंस्टुरेशन से संबंधित बायोलॉजिकल प्रोसेस के बारे में बताया गया। साथ ही उचित खान-पान के लिए भी सलाह दी गई। क्लब के सदस्यों के अनुसार, हमारा उद्देश्य भीड़ जुटाना नहीं था, हमारा उद्देश्य लोगों के मन में पल रही भ्रांतियों अौर शर्म को जड़ से खत्म करना था, ताकि महिलाएं, युवतियां अौर किशोरियां खुल कर इस विषय पर बात कर सकें। इस अवसर पर रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यों के अलावा सैकड़ों ग्रामीण महिला व पुरुष मौजूद रहे।

महिलाओं को सेनेटरी पैड्स दिए व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रोट्रेक्ट क्लब के स्टूडेंट्स ने महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड्स बांटे। साथ ही हेल्थ इश्यूज से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। उन्हें बताया कि स्वच्छता का जीवन में अहम स्थान है और यह सीधे हमारे स्वस्थ से जुड़ा हुआ है। मौके पर अंजलि भारती, शिल्पी शिखा, बिपाशा, निखिल दूबे, नेहा कुमारी, निधि, शिवानी भारती, रोहित सिंह, सचिन, रुपेश, याशी आर्यन, आदित्य वर्मा, दीप ज्योति आदि शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2FXbf7o , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive