{content: नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के कक्षा 11वीं में नामांकन हेतु फाॅर्म मिलना शुरू हो गया है। स्कूल की वेबसाइट और कार्यालय में फाॅर्म उपलब्ध है। इसकी कीमत 1000 रुपए है। मैथ्स, बायोलॉजी अौर काॅमर्स में प्रवेश लेने हेतु इच्छुक छात्रों के लिए प्री बोर्ड में न्यूनतम अहर्ता क्रम शः 70%, 65% अौर 60% है। नामांकन प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2019 है। स्कूल के प्राचार्य एसके मिश्रा ने बताया कि सुसंस्कार, अनुशासन एवं बेहतर शैक्षणिक माहौल एवं परिणाम देने को विद्लायल कटिबद्ध है। 11वीं की नियमित कक्षाएं 22 अप्रैल से यथावत चलेंगी। नामांकन एवं विद्यालय संबंधी जानकारी हेतु अभिभावक विद्यालय की वेबसाइट www.nsdavpsranchi.com या मोबाइल नंबर 9204061085 से प्राप्त कर सकते हैं।
डीयू : प्रवेश परीक्षा का आवेदन मई में
रांची | दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया अप्रैल के अंत में शुरू हो सकती है। वहीं जिन कोर्स में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन दिया जाएगा उनके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 07 मई से शुरू होगी। जो छात्र डीयू में प्रवेश लेना चाहते हैं वे विवि की वेबसाइट www.du.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कई समय से लगातार यह चर्चा की जा रही थी कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो जाएगी लेकिन, अब ऐसा नहीं है। डीयू ने स्पष्ट कर दिया है कि आवेदन प्रक्रिया अप्रैल अंत तक शुरू होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Uvu0co , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder