रांची. लाेकसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के चौथे दिन चतरा लोकसभा सीट से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। सबसे पहले सुबह लगभग 11 बजे राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव अपने समर्थकों के साथ नामंकन कराने समाहरणालय पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त सह जिला निर्वाची पदाधिकारी जीतेंद्र कुमार सिंह के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इसके बाद हिंदू महासभा के प्रत्याशी सागर राम अपने समर्थकों के साथ नामंकन करने पहुंचे। उन्होंने भी जिला निर्वाची पदाधिकारी के सामने नामंकन पर्चा दाखिल किया। उसके बाद झारखंड पिपुल्स पार्टी के प्रत्याशी पंकज रंजन ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामंकन दाखिल किया।
सुभाष यादव के पास 5.32 करोड़ की संपत्ति
चतरा लोकसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के पास पांच करोड़ 32 लाख से ज्यादा की चल एवं अचल संपत्ति है। उन्होंने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें शपथ पत्र दायर कर अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है। सुभाष ने अपनी संपत्ति के अलावा पत्नी, एक बेटा और एक बेटी की संपत्ति की जानकारी शपथ पत्र में दी है। इनकी कुल चल संपत्ति 3 करोड़ 71 लाख, 49 हजार 848 रुपए है। अचल संपत्ति 1 करोड़ 61 लाख 38 हजार 482 रुपए की है। यानि सुभाष के पास कुल 5,32,88,330 रुपए की संपत्ति है। उन्होंने 52,08,407 रुपए की लोन ले रखा है।
चल संपत्ति
सुभाष यादव : नकद 66,862, बैंक में जमा-94,82,927, शेयर बांड-5,81,790, एनएससी, पोस्टल, इंश्योरेंस-88,53,963, मोटरगाड़ी- 40,82,560, गहना-9,98,500 कुल-2,49,86,602
पत्नी : नकद-1,44,239, बैंक में जमा-5,61,205, शेयर बांड-1,46,531, एनएससी, पोस्टल-13,37,704, गहना-1,88,925 कुल- 1,10,80,104
बेटी- नकद-6000, बैंक-40,779, गहना-4,35,150, कुल- 4,43,772
बेटा- नकद 3500, बैंक-940, गहना-6,34,910 कुल-6,39,370
कुल चल संपत्ति--- 3,71,49,848
अचल संपत्ति
कृषि योग्य जमीन दानापुर में 59 डिसमील- बाजार मूल्य 25,10,667, मनेर में 1379 वर्गफीट जमीन 6,50,000, सिकंदरापुर में भवन 7393 वर्गफीट का मूल्य 46,17,815, आवासीय परिसर 1564.40 वर्गफीट मूल्य 21,60,000 रुपए। कुल-99,38,482
पत्नी के नाम अचल संपत्ति- दानापुर पटना में 2060 वर्गफीट जमीन 62,00,000
कुल अचल संपत्ति- 1,61,38,482
कुल संपत्ति(चल एवं अचल)- 5,32,88,330
लोन- 52,08,407
नेता नहीं बेटा बनने आया हूं चतरा : सुभाष
नामांकन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी सुभाष यादव ने कहा कि वे चतरा में नेता नहीं बेटा बनने आए हैं। पिछले एक साल से वे लगातार चतरा के लोगों की सेवा में लगे है। उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ता सत्यनारायण भगवान के प्रसाद की तरह वोट को ना बांटे। चतरा के कल्याण के लिए उन्हें संगठित होना होगा। उन्होंने वर्तमान सांसद सुनील सिंह पर हल्ला बोलते हुए कहा कि सुनील सिंह ने लोकतंत्र के साथ मजाक किया है। जीतने के बाद चतरा में आए हीं नहीं। झारखंड सरकार सभी मोर्चाें पर विफल रही है। राजद के सहयोग से हेमंत सोरेन की सरकार में गांव-गांव में स्कूल खोला गया था। लेकिन रघुवर सरकार ने इसे बंद करा दिया। स्कूल बंद कराने का एक मात्र उद्देश्य गरीबों के जुबान पर ताला लगाना है। राजद समाजिक न्याय की पार्टी है। नीति व सिद्धांत से कोई समझाैता नहीं होगा। चतरा में आठ कोलवरी है। इसके बावजूद यहां के लोगों को कुछ नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आनन-फानन में पलामू में बिना पर्यवरण स्वीकृति मिले हीमंडल डेम का शिलान्यास कर दिया। इससे चतरा के लोगों का काेई लाभ होेने वाला नहीं है।
घोड़ा, ऊंट व टमटम रहा आकर्षण का केंद्र
शुक्रवार को राजद प्रत्याशी सुभाष यादव के नामंकन में लाए गए घोड़ा, ऊंट व टमटम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। सुभाष यादव नामंकन के लिए बिहार से ऊंट, घोड़ा व टमटम मंगाए थे। हालांकि वे प्रोफेसर कॉलनी स्थित आवास से पैदल हीं नामंकन कराने समाहरणालय पहुंचे थे। लेकिन इनके पीछे-पीछे घोड़ा, ऊंट व टमटम भी चल रहा था।
पूरे दिन अस्त व्यस्त रहा शहर
शुक्रवार को हुए नामंकन काे लेकर पूरा दिन शहर अस्त व्यस्त रहा। राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव के नामंकन में शामिल होने के लिए लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडो से वाहनाें के काफीले के साथ लोग पहुंचे थे। इसके अलावा बिहार के विभिन्न जिलों से भी लोग वाहनों के काफीलों के साथ पहुंचे थे। शहर में अत्यधिक वाहनांे के आने के कारण शहर के मुख्य मार्ग में जाम की स्थिति बनी रही।
दो और प्रत्याशियोंने खरीदा नामंकन पत्र
शुक्रवार को दो और लोकसभा प्रत्याशियों ने नामंकन का पर्चा खरीदा है। पर्चा खरीदने वालों में सदर प्रखंड क्षेत्र के सोनबिघा गांव निवासी भाजपा नेता कालीचरण सिंह व सिमरिया थाना क्षेत्र के इचाकखुर्द गांव निवासी अर्जुन कुमार का नाम शामिल है। इस तरह अब तक 22 लोगों ने पर्चा खरीदा है। गुरूवार तक 20 लोगों ने नामंकन पर्चा खरीदा था।
कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत सहित तीन ने खरीदा नामांकन पर्चा
लोहरदगा लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत सहित तीन लोगों ने नामांकन पर्चा खरीदा है। सुखदेव का पर्चा उनके कार्यकर्ता रोशन बरवा, रमेश कुमार चीनी, आलोक कुमार व रामनिवास प्रसाद ने पहुंचकर खरीदा। इनके अलावे झापा प्रत्याशी के रूप में देव कुमार धान व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एतवा उरांव ने पर्चा खरीदा। इस तरह अब तक कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा खरीद लिया। इसमें मात्र भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत ने नामांकन किया है। कांग्रेस के रमेश चीनी ने बताया कि 9 अप्रैल को निवार्चन पदाधिकारी के समक्ष सुखदेव भगत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की शक्ल में पर्चा दाखिल करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2ONAYDr , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder