रांची. स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया। एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल में सुबह 9 से लेकर शाम 4 बजे तक इस कैंप में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपना-अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान रांची ट्रांसफर होकर आए नए कर्मचारी और उनके परिजनों ने अपना निबंधन कराया। इस कार्यक्रम में हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान वे काफी उत्साहित भी नजर आए।
11 वैकल्पिक पहचान पत्र की दी गई जानकारी
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी स्वीप कोषांग डॉ. प्रभात शंकर के नेतृत्व में स्वीप की टीम ने योग्य मतदाताओं का निबंधन कराया। इस अवसर पर उन्हें 11 वैकल्पिक पहचान पत्र के बारे में भी जानकारी दी गई। टॉल फ्री नंबर 1950 के क्रियान्वयन की जानकारी भी दी गई। मैनेजर कार्गो राजकुमार प्रसाद के सहयोग से सभी एयरपोर्ट के नवपदस्थापित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को एकत्र कर यह कैंप लगाया गया। इसमें करीब दो दर्जन लोगों ने अपना फॉर्म 6 भरकर आवेदन किया। इस अवसर पर आरओ कोषांग हटिया के संजय टोप्पो, एआरओ कोषांग खिजरी के राहुल कुमार समेत एयरपोर्ट कर्मी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2FScq8e , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder