रांची(गुप्तेश्वर कुमार). लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। प्रत्याशियों का नामांकन शुरू हो चुका है। झारखंड में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस बीच वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग भी जिला प्रशासन के सहयोग से लगातार तरह-तरह की कवायद कर रही है। खास बात यह है कि वोट प्रतिशत बढ़ाने का उद्देश्य लगातार सफल भी हो रहा है। इसके तहत 2009 लोकसभा चुनाव की तुलना में 2014 के लोस चुनाव में वोट प्रतिशत में वृद्धि दर्ज की गई।
झारखंड के 14 लोकसभा सीटों पर पिछले दो लोकसभा चुनाव के दौरान 2009 के मुकाबले 2014 में वोट प्रतिशत में कुल 12.84 की बढ़ोतरी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार के चुनाव में यह रिकॉर्ड भी टूट जाए और अधिक वोट प्रतिशत दर्ज हो। 2014 में सबसे ज्यादा वोटिंग 70.94% दुमका सीट पर हुई थी। जबकि 2009 के लोकसभा चुनाव में यह वोटिंग प्रतिशत महज 55.13 ही था। इस तरह 2009 की तुलना में 2014 के चुनाव में 15.81% वोटिंग ज्यादा दर्ज की गई थी।
वहीं, 2014 में सबसे कम वोटिंग प्रतिशत चतरा लोकसभा सीट पर दर्ज की गई थी। यहां मात्र 54.32% वोटिंग हुई थी। हालांकि इस सीट पर हुई वोटिंग 2009 के चुनाव में हुए मतदान की तुलना में भी ज्यादा ही थी। 2009 में 45.67% वोटिंग रिकॉर्ड की गई थी। इस तरह 2009 के मुकाबले 2014 के चुनाव में 08.65% वोटिंग ज्यादा रिकॉर्ड की गई थी।
मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर सबसे ज्यादा प्रभाव अगर कहीं पड़ा तो वो लोकसभा सीट थी रांची की। यहां 2009 की तुलना में 2014 के लोकसभा चुनाव में वोटिंग में 19.13% की वृद्धि रिकॉर्ड की गई थी। 2014 में रांची लोकसभा सीट पर 63.68% वोटिंग दर्ज की गई। जबकि 2009 में यहां महज 44.56% ही मतदान हुआ था।
2019 में भी हर लोकसभा सीट पर वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन और चुनाव आयोग कई प्रयास कर रहा है। इसमें मुख्यत जागरूकता रथ, नुक्कड़ नाटक, टॉल फ्री नंबर और राशन डीलर द्वारा भी मतदाताओं को वोट डालने के प्रति जागरूक कर रहे हैं। स्कूल-कॉलेजों में भी स्टूडेंट्स को उनके वोट का महत्व बताया जा रहा है।
लोकसभा सीट 2014 2009 2014 में बढ़ा परसेंटेज राजमहल 70.32 55.21 15.11 दुमका 70.94 55.13 15.81 गोड्डा 65.98 56.55 09.43 चतरा 54.32 45.67 08.65 कोडरमा 62.51 56.14 06.37 गिरिडीह 64.25 45.98 18.27 धनबाद 60.53 45.07 15.45 रांची 63.68 44.56 19.13 जमशेदपुर 66.33 51.12 15.22 सिंहभूम 69.00 60.77 08.23 खूंटी 66.34 52.03 14.31 लोहरदगा 58.23 53.42 04.81 पलामू 59.43 45.97 13.46 हजारीबाग 63.69 53.08 10.60 कुल 63.82 50.98 12.84 नोट: आंकड़े प्रतिशत में।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2UiQv48 , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder