Bu Blogda Ara

6 Nisan 2019 Cumartesi

झारखंड से भाजपा ने की तीन प्रत्याशियों की घोषणा, रांची से रामटहल का टिकट कटा

{content:

रांची. झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को अपने तीन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। इसमें रांची से संजय सेठ, चतरा से सुनील सिंह और कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी शामिल हैं। भाजपा ने अपने 10 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा पहले ही कर दी थी। गिरिडीह सीट गठबंधन के तहत आजसू के खाते में गई है। जहां चंद्रप्रकाश चौधरी चुनाव मैदान में हैं।

भाजपा ने 4 वर्तमान सांसदों का काटा टिकट

रांची से सांसद रामटहल चौधरी, गिरिडीह से रवींद्र पांडेय, खूंटी से करिया मुंडा और कोडरमा से डॉ. रवींद्र राय का टिकट कट गया। इधर, कांग्रेस ने अभी तक 7 से 4 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इसमें रांची से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, लोहरदगा से विधायक सुखदेव भगत, सिंहभूम से गीता कोड़ा और चतरा से बरही विधायक मनोज यादव को उतारा है। अब जल्द ही धनबाद, खूंटी और हजारीबाग से भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

सुनील सिंह 2014 में रह चुके हैं सांसद
सुनील सिंह 2014 में चतरा से सांसद रह चुके हैं जबकि अन्नपूर्णा देवी हाल ही में राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। 2014 में कोडरमा से सांसद बने भाजपा के रवींद्र राय की जगह उन्हें टिकट दिया गया है जबकि संजय सेठ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष हैं। रांची से वर्तमान सांसद रामटहल चौधरी का टिकट काटकर उन्हें मौका दिया गया है।

कौन कहा से है प्रत्याशी

लोकसभा सीट भाजपा महागठबंधन
रांची संजय सेठ सुबोधकांत सहाय(कांग्रेस)
धनबाद पीएन सिंह घोषणा बाकी(कांग्रेस)
खूंटी अर्जुन मुंडा घोषणा बाकी(कांग्रेस)
चतरा सुनील कुमार सिंह मनोज यादव(कांग्रेस)
हजारीबाग जयंत सिन्हा घोषणा बाकी(कांग्रेस)
लोहरदगा सुदर्शन भगत सुखदेव भगत (कांग्रेस)
कोडरमा अन्नपूर्णा देवी बाबूलाल मरांडी(जेवीएम)
गोड्‌डा निशिकांत दूबे प्रदीप यादव(जेवीएम)
दुमका सुनील सोरेन शिबू सोरेन (जेएमएम)
जमशेदपुर विद्युतवरण महतो चंपई सोरेन (जेएमएम)
राजमहल हेमलाल मुर्मू विजय हांसदा (जेएमएम)
गिरिडीह चंद्रप्रकाश चौधरी (आजसू) जगरनाथ महतो (जेएमएम)
सिंहभूम लक्ष्मण गिलुवा गीता कोड़ा (कांग्रेस)
पलामू विष्णु दयाल राम घूरन राम(राजद )


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संजय सेठ। (फाइल फोटो)
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2UkRBwb , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive