{content: अनगड़ा | सरहुल व रामनवमी महापर्व को लेकर शनिवार को अनगड़ा थाना परिसर में शांति समिति के सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने की। बैठक में दोनों त्योहार को आपसी भाईचारे व श्रद्धा के साथ मनाने की अपील की गई।
मौके पर अनगड़ा इंस्पेक्टर रामलाल राम, थानेदार शंकर प्रसाद, डॉ. रिझू नायक, अजय महतो, जमल मुंडा, शिबू मुंडा, राजन प्रसाद सिंह, रामपोदो महतो, रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी, जगेश्वर महतो, जलनाथ चौधरी, जयराम महली, मुमताज खान, अनवर खान, रौशन मुंडा, सिदिदक अंसारी, किशोर करमाली, अब्बास अंसारी, जगदीश सिंह, विमल महतो, जयशंकर मुंडा, सूरज मुंडा, नरेश साहू, वियवनाथ मिश्रा, पवन कुमार घटवार, तपेश्वर महतो, रामसाय मुंडा, सुनील महतो, विनय चौधरी, किशोर मुण्डा, शंकर केसरी, गबेश्वर महतो, सुरेश केसरी सहित अन्य शामिल हुए। इधर सिकिदिरी थाना परिसर में थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में ओरमांझी के पूर्व उपप्रमुख मुंतजीर अहमद रजा, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत शाही, सुनीता देवी, राजेश पाहन, सुजीत कुमार, शिवधर रजवार, फारुख खान, अमृत महतो, प्रकाश यादव आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2KbVDCp , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder