{content:
भास्कर न्यूज |रातू, ठाकुगांव
विश्व हिन्दू परिषद व महावीर मंडल काठीटांड़ द्वारा शनिवार को रातू में हिन्दू नववर्ष का आयोजन किया गया। मौके पर सुबह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गईं। वही विहिप के कार्यकर्ताओं ने रातू आसपास में भगवा ध्वज लहराया। जय श्रीराम के नारों से पूरा काठीटांड़ चौक गूंज रहा था। शाम में चौक पर भगवा ध्वज लहराया गया और मिठाइयां बांटी गई। इससे पूर्व क्षेत्र के मंदिरों में हजारों दीप प्रज्वलित की गई। केशव नगर विकास समिति द्वारा भी श्रीराम के जयकारे के साथ भगवा ध्वज फहराया गया। यहां पर मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला व्यवस्थापक अजीत कुमार वर्मा उपस्थित थे। काठीटांड़ चौके के कार्यक्रम में सुबोध साहु, मनोज जयसवाल, अभिषेक कुमार,मुकेश,पंकज दुबे, मिथलेश दुबे,आलोक साहु,बीरू सिंह,रामा साहु,सूरज साहु, संजय साहु, केदार सिंह सहित कई अन्य लोग थे।
ठाकुरगांव में हिंदू नववर्ष के अवसर पर शनिवार को ठाकुरगांव बाजार टाड़ शिव मंदिर मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर भजन कीर्तन के उपरांत शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पूरा ठाकुरगांव का भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण मे पहुंच कर समाप्त हुई। मौके पर वक्ताओं ने नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि आने वाला वर्ष देश राज्य व क्षेत्र के लिय शुभ हो व विकास के नए रास्ते खुले, यही कामना है। साथ ही समाज संस्कृति को बचाने का अाह्वान करते हुए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर पवन जी, उमेश वैद्य, लाल उत्पल नाथ शाहदेव, विन्टु शाहदेव.जयकुमार कुश्वाहा बुल्लू जायसवाल समेत अन्य शामिल थे।
रातू के काठीटाड़ में नववर्ष के मौके पर जुटे लोग।
गंगा महाआरती
अनगड़ा| वर्ष प्रतिप्रदा के मौके पर गेतलसूद स्थित स्वर्णरेखा नदी में शनिवार को गंगा महाआरती पूजन का आयोजन किया गया। दिगंबर दास गोस्वामी व बटेश्वर गोस्वामी ने वैदिक विधि विधान से पूजा व महाआरती की। मुख्य यजमान संतोष कुमार सिन्हा, शंकर बैठा व भोला महतो थे। मौके पर काफी संख्या में महिला-पुरुष थे।
नववर्ष भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण पड़ाव : जाकिर
अनगड़ा| सरस्वती विद्या मंदिर गेतलसूद की भैया बहनों ने शनिवार को साइकिल प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी को भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के जिलाध्यक्ष जाकिर खान व जिला बीस सूत्री सदस्य शंकर बैठा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभातफेरी विभिन्न टोले मुहल्ले होते हुए स्कूल पहुंची। इसका नेतृत्व प्रधानाचार्य सेवाराम महतो व अाचार्य वीरेंद्र कुमार यादव कर रहे थे।
इस दौरान शिक्षक, भैया बहनें ग्रामीणों से अपने अपने बच्चें को शिक्षा देने की अपील कर रहे थे। बच्चें अपने अपने हाथों में नववर्ष व भारतीय जीवन मूल्यों से संबंधित नारों की तख्तियां लिए थे। साथ ही हिन्दू नववर्ष व इसके भारतीय जीवन में पड़नेवाले असर के बारे में बताया गया।
जाकिर खान ने कहा कि हिन्दू नववर्ष भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस कालखंड में नवजीवन आकार लेता है। मौसम बदलता है। जीवन में सकारात्मक सोच बढ़ती है। उल्लास व उमंग से मन भरा रहता है। मौके पर भोला महतो, रंजीत महतो, राज बैठा, विक्रम बैठा, अनूप पांडेय, प्रियरंजन प्रसाद सहित अन्य थे।
अनगड़ा मे गंगा महाआरती करते लोग।
प्रभातफेरी को रवाना करते जाकिर खान।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2UurW3x , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder