Bu Blogda Ara

6 Nisan 2019 Cumartesi

जयनगर में स्कूल बस की चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्चे की हुई मौत

{content: थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपायडीह पंचायत के चदरा पिपराडीह में स्कूल बस की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक चदरा पिपराडीह निवासी कमरुद्दीन अंसारी के पुत्र उमर सदीक (3) है। घटना शनिवार की सुबह 7:30 बजे की है।

जानकारी अनुसार इंडियन प्रोग्रेसिव स्कूल का बस चदरा पीपराडीह गांव से बच्चों को लेकर पुन: स्कूल जा रहा था। गांव के समीप अचानक बालक घर से निकल कर सड़क की ओर दौड़ पड़ा। चालक द्वारा बच्चे को काफी बचाने का प्रयास किया गया, परंतु बस की चपेट में आ गया अाैर उसकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बस व चालक को अपने कब्जे में ले लिया। सीओ विजय हेमराज खलको, इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह, थाना प्रभारी रवि किशोर प्रसाद, एएसआई सुधीर सिंह ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को काफी समझा बुझाकर शांत कराया गया।

समाजसेवी केदारनाथ यादव, इस्लाम अंसारी, भोला यादव, गणपत यादव, इब्राहिम अंसारी, महेश दास, अजय यादव सहित विभिन्न समाज के प्रबुद्ध ग्रामीणों व विद्यालय प्रबंधन के बीच मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की बात पर लगभग घंटे तक वार्ता चली। बाद में विद्यालय प्रबंधन की ओर से मृतक बच्चे के परिजनों को तीन लाख रुपए व उनके दो बच्चे को विद्यालय में नि:शुल्क पढ़ाई कराने की सहमति बनी। वार्ता के बाद पुलिस ने लगभग 12 बजे शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी रवि किशोर प्रसाद ने बताया कि बस को लेकर चालक फरार हो गया। वहीं परिजनों द्वारा किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाने के कारण पुलिस यूडी केस दर्ज कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है और परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों को समझाते पुलिस पदाधिकारी।

बगोदर में पिकअप वैन ने बच्ची को रौंदा, विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम की

भास्कर न्यूज | बगोदर

रोड पार कर रही 10 वर्षीय एक बच्ची की तेज रफ्तार पिकअप वैन से कुचलकर मौत हो गई। घटना बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड अटका के पास शनिवार शाम में उस समय हुई, जब वह घर जाने के लिए रोड पार कर रही थी। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने जीटी रोड को जाम कर दिया । इससे रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी लग गई थी। मृतक बच्ची की पहचान सोनी कुमारी के रूप मे हुई है तथा वह अटका की हीं रहने वाली थी। मौके पर बगोदर पुलिस पहुंची। घटना की सूचना मिलने पर बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी अटका पहुंचे। इधर घटना को अंजाम देने वाले वैन सहित ड्राइवर को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ड्राइवर के साथ मारपीट भी की गई। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद लगभग एक घंटे बाद जाम हटा लिया गया। बताया जाता है कि मृत बच्ची के पिता की भी मौत कुछ साल पूर्व इसी जगह हुई थी। पुलिस ने वैन व ड्राइवर को कब्जे में ले लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tamar News - 3 year old child dies due to school bus crash in jaynagar
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2G4hMP5 , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive