{content: रांची | बीआईटी मेसरा की एनएसएस टीम के 250 वोलेंटियर्स ने गोद लिए गांव पंचौली, मेसरा पश्चिम, केदल, होम्बई, नेउरी और मेसरा पूर्व में इलेक्शन अवेयरनेस कैंपेन चलाया। अभियान के दौरान गांव के लोगों को मतदान का महत्व बताया कि उनका एक वोट देश के निर्माण में कितना महत्वपूर्ण है। बीआईटी मेसरा के डीन सह एनएनएस अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्रा व एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. ओपी पांडेय ने कहा वोटर जिम्मेदार नागरिक बने और चुनाव के महापर्व में भागीदार बने। वहीं यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक बीआईटी मेसरा ने वर्ल्ड हेल्थ डे पर पोलियो मुक्त अभियान के साथ-साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Kdcvsi , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder