{content: टेक्निकल इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट को इस बार डिजिटल इंडिया स्कीम के तहत इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। उन्हें 20 से अधिक विधाअों में इंटर्नशिप कराई जाएगी। इसे लेकर मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी ने सूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि स्टूडेंट 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 16 मई को इंटर्नशिप प्रोग्राम में सलेक्टेड कैंडिडेट की लिस्ट जारी की जाएगी। इंटर्नशिप अधिकतम 2 महीने की यानी 31 मई से 30 जुलाई तक चलेगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
इन विषयों में मिलेगा इंटर्नशिप का मौका
डिजिटल इंडिया, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर लाॅ, डिजिटल फाॅरेंसिंक, ज्योग्राफिक इनफॉरमेशन सिस्टम, हार्डवेयर इंडस्ट्री, मालवेयर एनालिसिस, क्वांटम कम्युनिकिशन अादि।
Education Info
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2FXOMqW , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder