Bu Blogda Ara

30 Ekim 2018 Salı

युवक की गोली मारकर हत्या, अाक्रोशित ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव

{content:

रांची. नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारो गांव में मंगलवार की रात बाबू खान (25) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर थाना का घेराव कर दिया। कुछ देर बाद वे सड़क पर पहुंचे और उसे जाम कर दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया।

जुआ खेल रहा था तभी हुई फायरिंग
बाबू खान कोयला कारोबारियों के काम की देखरेख किया करता था। वो पिस्का रेलवे क्रॉसिंग के पास रहता था। बीती रात नारो गांव में जुआ खेल रहा था। इसी दौरान उसपर फायरिंग हुई और बाबू खान की मौत हो गई। इधर बाबू खान की पत्नी किरण कच्छप ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उनसे 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। आशंका जाहिर की जा रही है कि तय योजना के तहत बाबू खान की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2OefWM9 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive