Bu Blogda Ara

30 Ekim 2018 Salı

राजनीति में युवाओं की भागीदारी आशा की किरण है : ज्यां द्रेज

{content: झारखंड बचाओ, देश बचाओ पदयात्रा रांची पहुंची, राजभवन में ज्ञापन सौंपा।

सिटी रिपोर्टर | रांची

घाटशिला से 24 अक्टूबर से शुरू झारखंड जनतांत्रिक महासभा की झारखंड बचाओ देश बचाओ पदयात्रा सातवें दिन मंगलवार को लगभग 200 किमी का फासला तय कर रांची पहुंची। दुर्गा सोरेन चौक पर अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज, सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला, फादर स्टेन स्वामी, वंदना टेटे, डॉ. सुनीता आदि ने स्वागत किया। मौके पर ज्यां द्रेज बोले कि सामाजिक और राजनीतिक सवालों को लेकर युवाओं की यह पदयात्रा बहुत अच्छे संकेत देती है। राजनीति में युवाओं की भागीदारी का होना देश और राज्य के लिए आशा की किरण है। झंडे, बैनर के साथ नारे लगाते हुए सैकड़ों पदयात्री राजभवन पहुंचे। यहां हुई सभा में महासभा के बीरेंद्र कुमार ने कहा कि राजभवन में चार सूत्री मांग पत्र राज्यपाल के नाम सौंपा गया, जिसमें देश भर में हो रहे मॉब लिंचिंग बंद हों, दोषियों को सजा मिले, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 में संशोधन रद्द हो, झारखंड में एससी, एसटी, ईबीसी, एमबीसी और ओबीसी का आरक्षण 50 फीसदी से बढ़ाकर 73 प्रतिशत करने और राज्य में कार्यरत सभी अनुबंधकर्मियों को स्थायी करने की मांग शामिल है। इन्हीं मांगों को लेकर पदयात्रा की गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi - youth participation in politics is the ray of hope jean dreze
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2zjeDq2 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive