Bu Blogda Ara

30 Ekim 2018 Salı

राज्य में अपराधियों का बोलबाला, जनता असुरक्षित : हेमंत सोरेन

{content: संघर्ष यात्रा में सिमडेगा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने ठेठईटांगर, कोलेबिरा व सिमडेगा में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है। गुमला में सोमवार को हुई तीन लोगों की हत्या और चतरा में पत्रकार की हत्या से स्पष्ट है कि झारखंड में सिर्फ अपराधियों का बोलबाला है। लोग दहशत में जी रहे हैं। पुलिस अपराधियों को पकड़ने की बजाय सरकार के निर्देश पर आंदोलनकारियों को कुचलने में लगी है। खनिज संपदा लूटने के लिए सीएनटी, एसपीटी एक्ट में संशोधन की कोशिश हो रही है। एनजीओ जांच के नाम पर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कोलेबिरा में हेमंत ने कहा कि जिस सोच के लिए झारखंड बना था, वह अभी भी अधूरा है। यह सरकार मानकी मुंडा के अधिकार छीन रही है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए लड़ाई लड़ी गई थी, अब भाजपा काे झारखंड से खदेड़ने के लिए लड़ाई लड़नी है।

गांव को कमजोर कर मजबूत राज्य बनाने के दावे किए जा रहे : सुदेश

पॉलिटिकल रिपोर्टर | रांची

स्वराज स्वाभिमान यात्रा पर निकले आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार गांवों को कमजोर कर मजबूत राज्य बनाने का दावा कर रही है। रांची में जो दावे किए जाते रहे हैं, गांवों में तस्वीर इसके उलट हैं। इस हालात को बदलने के लिए आम आदमी आगे बढ़े और ऐसी हुकूमत को झुकाकर रख दे। सुदेश महतो मंगलवार को चक्रधरपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचे और लोगों से सीधी बात की। उन्होंने केड़ा, रंगरिंग, बाउरीसाई भालूपानी आदि जगहों पर चौपाल लगाई। बंदगांव के भालूपानी में कहा कि पंचायती राज व्यवस्था की ताकत को अफसरों ने कमजोर कर रखा है। ग्रामसभा को शक्तियां नहीं दिए जाने से गांव का वाजिब हक मारा जा रहा है। सुदेश ने कहा कि गैस के चूल्हे तो बांट दिए गए, लेकिन सिलेंडर भराने के लिए एक हजार रुपए गरीब कहां से लाए? इसके लिए उन्हें काम चाहिए। महज आंकड़ों की बाजीगरी से रोजगार पैदा नहीं होते।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi - criminals dominated in the state public insecure hemant soren
Ranchi - criminals dominated in the state public insecure hemant soren
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2SyH6Rb , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive