Bu Blogda Ara

30 Ekim 2018 Salı

रांची के पहाड़ी मंदिर की मैनेजिंग कमेटी का गठन जल्द : एसडीओ

{content: रांची | रांची के पहाड़ी मंदिर के बेहतर संचालन के लिए नई मैनेजिंग कमेटी का जल्द पुनर्गठन होगा। कोषाध्यक्ष का भी चुनाव होगा। यह जानकारी एसडीओ गरिमा सिंह ने मंगलवार को विकास भवन में आयोजित मीडिया संवाद में दी। उन्होंने कहा कि नई कमेटी के गठन को लेकर तीन नवंबर को बैठक रखी गई है। इसमें पहाड़ी मंदिर को संरक्षित करने वाली डीपीआर पर भी चर्चा होगी। मालूम हो कि रांची पहाड़ी मंदिर प्रबंधन समिति का कार्यकाल खत्म हुए सात महीने बीत चुके हैं। इसके बाद भी 11 सदस्यीय नई कमेटी का गठन नहीं होने से मंदिर की देखरेख और विकास की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। समिति में अध्यक्ष डीसी, सचिव एसडीओ और एक कोषाध्यक्ष के अलावा आठ सदस्य होते हैं। सदस्यों का चयन जिला प्रशासन करता है। प्रबंधन समिति के निष्क्रिय होने के साथ ही मंदिर में पूजन कार्य, विकास और सुरक्षा के लिए बनाई गई पांच उप समितियां भी ढंग से काम नहीं कर पा रही हैं। मंदिर के संचालन में विकास, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा और कोष बढ़ोतरी में उप समिति भी सहयोग करती है। सभी उप समिति में पांच-पांच सदस्य हैं। सिर्फ सुरक्षा उप समिति में सात सदस्य हैं। नियमानुसार मंदिर प्रबंधन समिति के साथ उप समितियों का भी कार्यकाल समाप्त हो चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2zfyGp3 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive