{content:
इप्सोवा दिवाली मेला 2018 का आयोजन 31 से चार नवंबर जैप वन परिसर में होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रघुवर दास रहेंगे। विशिष्ट अतिथि आंचल शिशु विहार के बच्चे होंगे। मेले में पुलिस और दिव्यांग बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क है। देश भर के कई जिलों से हस्तशिल्प के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। बच्चों के मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें पपेट शो मुख्य आकर्षण होगा। यहां खाना के भी कई स्टॉल होंगे, जिसमें मुख्य आकर्षण झारखंडी और नेपाली व्यंजन होंगे। स्कूली बच्चों के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता दो नवंबर की सुबह साढ़े दस बजे और बैंड प्रतियोगिता शाम छह बजे आयोजित की जाएगी। मेला आनेवाले अतिथि बग्घी की सवारी का आनंद ले सकेंगे। इंडियन आइडल विजेता राजा हसन, कल्बेलिया डांस, फैशन शो के आयोजन के साथ ही तीन नवंबर की सुबह 11 बजे से बेबी शो व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। एक नवंबर को मृणालिनी अखौरी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इस मेले में प्रत्येक दो घंटे के बाद एंट्री टिकट का ड्रॉ किया जाएगा। मौके पर पूनम पांडे (इप्सोवा प्रेसिडेंट), शिखा गुप्ता (वाइस प्रेसिडेंट), रंजना मलिक (वाइस प्रेसिडेंट), समिता सिंह (वाइस प्रेसिडेंट), निरुपमा प्रसाद, बीना ठाकुर, प्रीति अमोल होमकर (इप्सोवा सेक्रेटरी), पूनम शुक्ला, नेहा अनीश गुप्ता, बरखा द्विवेदी श्वेता सिन्हा, अनिता प्रसाद, तपस्या सिंह और अलका श्रीवास्तव उपस्थित थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2SvLiBn , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder