Bu Blogda Ara

1 Ekim 2018 Pazartesi

जिसने जहरीली शराब बेची उसका अपना बेटा लील गई वही शराब

{content:

रांची.हातमा के फुटकल कोचा में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर सात हो गई। रिम्स में गंभीर हालत में भर्ती फूलमणि देवी ने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। मगर इस शराब कांड की असली भयावहता उस समय सामने आई जब बस्ती में शराब बेचने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की।

फुटकल कोचा में शराब बेचने वाले छोटन मिर्धा और उसकी पत्नी घुनी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो पता चला कि रविवार को उन्हीं की बेची शराब से मरने वालों में उनका अपना बेटा विजय मिर्धा भी था। छोटन को शराब सप्लाई करने वाला होचर कांके का हरिओम साव फरार है।

बेटे की हालत देख बहा दी शराब...बेचता तो और मौतें होती :गिरफ्तार छोटन मिर्धा ने बताया कि शराब पीने से जब उसके बेटे विजय मिर्धा (43) की तबियत बिगड़ने लगी तो उसे शक हो गया कि शराब में कुछ गड़बड़ी है। उसने शराब की जर्किन को सूंघा तो उसमें से अजीब तरह की दुर्गंध आ रही थी।

जब तक उसे पता चला कि शराब में गड़बड़ी है तब तक उसके घर से शराब लेकर कई लोगो पी चुके थे। इसके बाद छोटन ने शराब नाली में बहा दी। 70 लीटर से अधिक उसके पास शराब थी। अगर वह पूरी शराब बेच देता तो 100 से ज्यादा की जान जाती।

मेन सप्लायर पांच साल से दे रहा था देसी शराब :छोटन मिर्धा के घर से पुलिस ने जहरीली शराब की जर्किन बरामद की है। हरिओम साव के घर भी छापा मारा, मगर कुछ नहीं मिला। छोटन ने बताया कि हरिओम उसे पांच साल से शराब की सप्लाई कर रहा था। पहली बार है जब उसने जहरीली शराब सप्लाई की।

सीएम ने सीएस और डीजीपी को किया तलब :सीएम रघुवर दास ने सोमवार को गृह सचिव, उत्पाद सचिव व डीजीपी से घटना की जानकारी ली। जांच उत्पाद आयुक्त से कराने का निर्देश दिया है। बैठक में सीआईडी एडीजी अजय कुमार सिंह, एडीजी अभियान आरके मल्लिक, एडीजी पीआरके नायडू मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक विजय के पिता छोटन मिर्धा
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2y58EUW , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive