रांची. राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड का मौसम बदल गया है। माैसम वैज्ञानिक के अनुसार, अपर एयर सर्कुलेशन की वजह से सोमवार काे भी रांची समेत कई जिलाें में बारिश हाे सकती है। इसमें बोकारो, धनबाद, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा और लातेहार में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस वजह से अगले दो दिनाें तक गर्मी से राहत मिलने के आसार है। माैसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि एक दाे स्थानाें पर तेज हवा के साथ व्रजपात के भी आसार है।
12 अप्रैल तक बारिश की संभावना
वहीं, रविवार को देर रात भी कई जिलों में गरज के साथ बारिश हुई। हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। एक दो स्थानों पर तेज हवा का झोंका भी रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रांची तथा सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले शनिवार शाम को भी बारिश हुई थी। भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 12 अप्रैल तक मौसम में ऐसा ही परिवर्तन दर्ज किया जाएगा। इससे लोगों को अचानक बढ़ी तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2KiQ4lD , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder