Bu Blogda Ara

8 Nisan 2019 Pazartesi

हथियार के साथ तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

{content:

पलामू. शहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरिवर स्कूल पक्की सड़क के पास कोढ़ा ग्रुप के तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीन अपराधियों में कटिहार जिला के रौतारा थाना क्षेत्र के नयाटोला निवासी सोनू यादव, मुन्ना यादव व रितिक यादव का नाम शामिल हैं। जबकि सिद्धू यादव आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने इनके पास से दो अवैध देशी कट़्टा, तीन गोली, लोहे का टी पाइप नुमा छह औजार, 13 पुड़िया खुजली पाउडर जैसा पदार्थ व 16 हजार 400 रुपए नगद बरामद किया है। पुलिस ने इस संबंध में शहर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
शहर थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी पलामू एवं गढ़वा जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर मोटरसाइकिल चोरी, पैसा की चोरी, झप्पटा मारकर पैसा व मोबाइल लूटने सहित अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। ये पलामू व गढ़वा इलाके में किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। उन्होंने बताया कि ये सभी आरोपी कोढ़ा ग्रुप से संबंध रखते हैं। इनके गिरफ्तारी होने से होने वाले आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने में पुलिस को सफलता मिलेगी। छापामारी दल में सअनि नवी अंसारी, कुमार नीरज, हवलदार रविकांत पांडेय, आरक्षी रामनारायण विश्वकर्मा, टेक्निकल सेल व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कर्मी व अनुसंधान कर्ता रामाकांत झा शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गिरफ्तार किए गए तीनों अपराधी।
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2UCP0gy , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive